Marigold Plant Gardening Tips: बगीचे में भरें रंग और खुशबू, आसानी से लगाएं गेंदे का पौधा

Updated:
विज्ञापन
marigold gardening tips

marigold gardening tips ( AI generated image)

Marigold Plant Gardening Tips: जिन लोगों को गार्डनिंग का शौक होता है वे कई फूलों को उगाते हैं. गेंदा एक बहुत ही आम पौधा है और इसके फूल बहुत ही खूबसूरत होते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं गेंदा के पौधे को लगाने के बारे में और कुछ जरूरी बातें.

विज्ञापन

Marigold Plant Gardening Tips: गेंदा फूल (Marigold) एक ऐसा फूल है जो बहुत कॉमन है और जिन लोगों को गार्डनिंग का शौक होता है उनके पास ये फूल जरूर मिलते हैं. ये फूल सिर्फ आपके गार्डन की खूबसूरती नहीं बढ़ाते बल्कि फंक्शन में सजावट के काम में भी आते हैं. गार्डन में लगी इन फूलों की खूबसूरती देखते बनती है. ये पीले और नारंगी रंग के फूल आपके बगीचे की शोभा बढ़ाते हैं. आप इसे बालकनी या गार्डन में आसानी से लगा सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं गेंदा के पौधे को लगाने के बारे में और कुछ जरूरी बातें. 

मिट्टी और गमले को करें तैयार 

गेंदा का पौधा लगा रहे हैं तो आप सही मिट्टी का इस्तेमाल करें जिससे पौधे की ग्रोथ सही से हो पाए. इसके लिए भुरभुरी मिट्टी का यूज करें. मिट्टी में आप गोबर और रेत को मिलाएं. आप इसे गमले में लगा रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि पानी निकलने में कोई परेशानी नहीं हो. अगर पानी गमले में जमा होगा तो पौधे की जड़ सड़ जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Hibiscus Plant Gardening Tips: फूलों से भर जाएगा गार्डन, इस तरीके से लगाएं गुड़हल का पौधा 

इस तरीके से लगाएं

गेंदा का पौधा आप बाजार या नर्सरी से पौधा खरीदकर लगा सकते हैं. गमले में मिट्टी को डालें. अब मिट्टी में थोड़ी गहराई में आप गेंदा के पौधे को डालें. आप इस पौधे को बीज से भी उगा सकते हैं. इसके लिए आप गेंदा के फूलों को सुखा लें. अब आप मिट्टी में सूखे हुए फूल की पंखुड़ियों को मिट्टी में डालें और इसमें पानी का छिड़काव करें. 

पानी और धूप का रखें ख्याल 

बीज से पौधे आने में समय लगता है. इसे आप हल्की धूप वाली जगह में रखें और हल्का पानी डालें. इसमें ज्यादा पानी डालने से बचें. गेंदा के पौधे को आप धूप में रखें. पौधे की ग्रोथ अच्छे से हो इसके लिए आप इसमें खाद डालें और पानी डालने पर भी ध्यान दें.

यह भी पढ़ें: Rose Plant Gardening Tips: बालकनी की खूबसूरती को बढ़ाएं, जानिए गुलाब उगाने के बेहतरीन टिप्स

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola