Bihar Tourist Destinations, Navlakha Palace Tour: बिहार का नौलखा पैलेस पर्यटकों को अपनी ओर ऐसे करता है आकर्षित

Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Aug 2023 11:44 AM

विज्ञापन

Bihar Tourist Destinations, Navlakha Palace Tour: नौलखा पैलेस बिहार के राजनगर के नजदीक स्थित है. यह एक बहुत ही खूबसूरत महल है जिसका निर्माण प्राचीन समय में राजा रामेश्वर सिंह ने करवाया था. इस पैलेस के अंदर आपको प्राचीन चित्रकला देखने को मिलेगी और साथ ही महल के अंदर एक बड़ा तालाब बना हुआ है.

विज्ञापन

Bihar Tourist Destinations, Navlakha Palace Tour: बिहार के मधुबनी जिले के पास कमला नदी के पूर्वी तट पर नौलखा पैलेस है, जिसे राजनगर पैलेस भी कहा जाता है. अगर आप इस नौलखा पैलेस के बारे में नहीं जानते है तो हम आपको बता दें कि यह नौलखा पैलेस बिहार के राजनगर के नजदीक स्थित है. यह एक बहुत ही खूबसूरत महल है जिसका निर्माण प्राचीन समय में राजा रामेश्वर सिंह ने करवाया था. इस पैलेस के अंदर आपको प्राचीन चित्रकला देखने को मिलेगी और साथ ही महल के अंदर एक बड़ा तालाब बना हुआ है जिसके चारों तरफ बगीचा बना हुआ है जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है और पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है.

क्यों खास है नौलखा पैलेस

इस महल के सन्दर्भ में कहा जाता है कि दरभंगा राज के महराज रामेश्वर सिंह ने उस वक्त नौ लाख चांदी के सिक्के से नौलखा महल का निर्माण कराया था और इसी कारण इसे नौलखा नाम दिया गया. राजा की चाहत थी कि दरभंगा राज उनके शासनकाल में राजनगर से चले. मगर ऐसा नहीं हो सका. इस महल के साथ विडम्बना यह रही कि 1934 के भूकम्प में यह दरक गया.  यहां कई क्षेत्रीय फिल्मों की शूटिंग होती रहती है जिस कारण यह परिसर रुपहले पर्दे पर भी कभी-कभार दिख जाया करता है.

बिहार के मधुबनी के पास राजनगर में स्थित नौलखा पैलेस का निर्माण दरभंगा के महाराजा रामेश्वर सिंह ने किया था ,परन्तु 1934 में आयी विनाशकारी भूकंप से इस महल को काफी क्षति का सामना करना पड़ा. नौलखा पैलेस के नाम से मशहूर यह महल अब अवशेष के रूप में है परन्तु इसे देखने के लिए प्रतिवर्ष बहुत सारे पर्यटक जाते है. इस महल की विशेषता इसकी वास्तुकला है जिसे देखने लोग काफी दूर-दूर से पहुँचते है. महल के परिसर में तालाब ,मंदिर और उद्यान, हैं. नौलखा महल बिहार की हेरिटेज साइट्स में से एक है. भूकंप में क्षतिग्रस्त होने के बाद इसका पुनः निर्माण भी किया गया.

महल के ठीक सामने माँ दुर्गा की मंदिर है जिसे दुर्गा भवन के नाम से जाना जाता है . लोगों का कहना है कि इस मंदिर की स्थापना भी महाराजा रामेश्वर सिंह ने ही करवाया था. उन्हें माँ काली का परम भक्त माना जाता था. मंदिर के बीचो बीच सात मंजिला इमारत है और उसके सामने एक तालाब है. कहा जाता है कि महाराजा ने अपनी महारानियों के लिए तालाब का निर्माण कराया था. इसी तालाब का पानी महारानियों के कमरे तक जाता था.

नौलखा पैलेस गोंडल क्षेत्र का सबसे पुराना महल है. पहली मंजिल के एक हिस्से में एक संग्रहालय है, जिसमें कमरों के ऊपर लकड़ी और पत्थर से बनी नक्काशी है. इसके साथ ही इसके दरवाजों पर सुंदर वास्तुकला हैं. महल के बाईं ओर के बगल के कमरे में रसोई के बर्तन और भारी वजन का तराजू है. माना जाता है कि महाराजा के जन्मदिन पर उन्हें सोने के बराबर तौला जाता था, जिसे बाद में गरीबों को दान कर दिया जाता था.
नौलखा मंदिर, पाली तक कैसे पहुंचे

सड़क मार्ग से: नौलखा मंदिर पाली शहर के केंद्र में स्थित है. जहाँ आसानी से बस या टैक्सी से पंहुचा जा सकता है.

रेल द्वारा: नौलखा मंदिर निकटतम पाली रेलवे स्टेशन के माध्यम से प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, आगरा, मुंबई, चेन्नई, बीकानेर, पाली, जयपुर, अहमदाबाद के रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है.

हवाई यात्रा द्वारा: नौलखा मंदिर निकटतम जोधपुर हवाई अड्डे (75 किलोमीटर) तक पंहुचा जा सकता है जो कि दिल्ली, मुंबई के नियमित डोमेस्टिक उड़ानों के साथ अच्छी तरह जुड़ा हुआ है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन