Coffee Ideas: अगर आप भी हैं कॉफी लवर, तो जरूर ट्राई करें ये स्पेशल कॉफी रेसिपी

coffee ideas ( AI Image)
Coffee Ideas: अगर आप भी कॉफी के शौकीन हैं तो आप इन कॉफी आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं. आप ये 5 तरह की कॉफी को बनाएं और इसके स्वाद का मजा लें. आइए जानते हैं कुछ कॉफी आइडियाज.
Coffee Ideas: सुबह की शुरुआत अक्सर लोग एक कप चाय या कॉफी के साथ करते हैं. एक कप कॉफी से लोगों को फ्रेश महसूस होता है. ऑफिस में काम करते-करते लोग फ्रेश फील करने के लिए भी कॉफी का सेवन करते हैं. दोस्तों के साथ कैफे में जाकर कॉफी को एंजॉय कर सकते हैं और अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं. कॉफी को आप कई तरीकों से बना सकते हैं और इसका मजा ले सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से कुछ कॉफी रेसिपी आइडियाज जिसे आप बना सकते हैं.
ब्लैक कॉफी

कई लोग कॉफी में चीनी और दूध को लेना पसंद नहीं करते हैं ऐसे में आप ब्लैक कॉफी को ट्राई कर सकते हैं. इसको आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. कॉफी पाउडर और गर्म पानी की मदद से आप इसे बनाएं और एंजॉय करें.
कोल्ड कॉफी

आपने कई बार बाहर की कोल्ड कॉफी को जरूर ट्राई किया होगा. आप इसे घर पर बना सकते हैं. दोस्तों के साथ घर पर गेट टुगेदर में आप इसे स्नैक्स के साथ सर्व कर सकते हैं. कॉफी पाउडर में चीनी और दूध को ब्लेंड कर के आप इसे बना सकते हैं.
फिल्टर कॉफी

आप फिल्टर कॉफी को बनाएं. ये कॉफी दक्षिण भारत में बहुत फेमस है और इसका स्वाद लाजवाब होता है. आप इस कॉफी को ट्राई करें.
बीटन कॉफी

आप बीटन कॉफी को बना सकते हैं. आप कॉफी पाउडर में चीनी को डालें और एक दो चम्मच गर्म पानी को डालकर इसे तेजी से फेंट लें. दूध को उबाल लें और इसमें दूध को मिक्स कर दें.
इंस्टेंट कॉफी

अगर आप जल्दी में है तो आप इंस्टेंट कॉफी को बना सकते हैं. आप कॉफी पाउडर को पानी में मिक्स करें और चीनी डालें. आप इसमें दूध को भी डालकर मिला सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Bread Recipe Ideas: सिंपल ब्रेड से तैयार करें ये लाजवाब डिशेज, ट्राई करें टेस्टी रेसिपी आइडियाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










