Square Mehndi Design: हाथों में रचाएं स्क्वायर मेहंदी, यहां देखें खूबसूरत डिजाइन
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 14 Jan 2026 9:44 AM
स्क्वायर मेहंदी डिजाइन (AI Image)
Square Mehndi Design: अगर आप भी किसी खास मौके पर हाथों में लगाने के लिए मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं तो आप इस आर्टिकल में कुछ स्क्वायर मेहंदी डिजाइन को देख सकती हैं.
Square Mehndi Design: अगर आप भी अपने हाथों में मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. अगर आप सिंपल और एलिगेंट मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो स्क्वायर मेहंदी डिजाइन एक अच्छा ऑप्शन है. स्क्वायर मेहंदी डिजाइन देखने में बहुत ही खूबसूरत और यूनिक होती है. इसमें चौकोर पैटर्न को बनाया जाता है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं स्क्वायर मेहंदी डिजाइन आइडियाज.
सिंपल स्क्वायर डिजाइन

सिंपल स्क्वायर मेंहदी डिजाइन देखने में बेहद ही आकर्षक होती है और इसे आप आसानी से बना सकती हैं. अक्सर इसमें स्क्वायर शेप के भीतर छोटे-छोटे डॉट्स, फूल या जियोमेट्रिक पैटर्न को शामिल किया जाता है. अगर आपको किसी फंक्शन में जाना है और आपके पास मेहंदी लगाने का ज्यादा टाइम नहीं है तो आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं.
फ्रंट हैंड स्क्वायर मेहंदी

आप फ्रंट हैंड पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. आप इसे किसी भी मौके जैसे शादी, फंक्शन या त्योहार पर आसानी से ट्राई कर सकती हैं.
फ्लोरल स्क्वायर मेहंदी

फ्लोरल स्क्वायर मेहंदी डिजाइन हाथों की खूबसूरती को और भी निखार देती है. इस डिजाइन में हाथों के बीच में स्क्वायर शेप का बेस होता है और इसके अंदर फूलों के पैटर्न को बनाया जाता है. स्क्वायर के किनारे को आप छोटे-छोटे डॉट्स से सजा सकते हैं. फ्लोरल स्क्वायर मेहंदी डिजाइन आपके पूरे हाथ को स्टाइलिश और आकर्षक लुक देती हैं.
स्क्वायर और मांडला का कॉम्बिनेशन

हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप स्क्वायर और मांडला का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं. इस डिजाइन में स्क्वायर पैटर्न और मांडला डिजाइन का खूबसूरत मेल दिखाई देता है. ये डिजाइन खास मौके जैसे शादी, फेस्टिवल या पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है और हाथों को स्टाइलिश, एलिगेंट और आकर्षक लुक देते हैं.
बैक हैंड स्क्वायर मेहंदी

अगर आप बैक हैंड में लगाने के लिए खूबसूरत स्क्वायर मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये डिजाइन को आप अपने हाथों में सजा सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Mehndi Design Easy And Beautiful: आर्टिस्ट की तरह आप भी लगा लेंगी मेहंदी, यहां देखें सिंपल और ब्यूटीफुल डिजाइन
यह भी पढ़ें: Mehndi Design: पिया के नाम रचाएं ये खास मेहंदी डिजाइन, दूल्हे राजा की थम जाएंगी नजरें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










