ठंड में चिकन मटन भूल जाइए! ये सूप पी लेंगे तो कपड़े भी उतार देंगे, शरीर में आएगी नयी जान, जान लें बनाने का तरीका

बटेर का सूप, Pic Credit- Chatgpt
Bater Soup Recipe: बटेर का सूप सर्दियों में शरीर को गर्म रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और कमजोरी दूर करने के लिए फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद के अनुसार बटेर का मांस बलवर्धक होता है और बीमारी के बाद रिकवरी में मदद करता है. जानें इसके फायदे और बनाने का आसान तरीका.
Bater Soup Recipe: सर्दियों का मौसम चल रहा है. ऐसे समय में लोग ऐसी चीजें अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, जो शरीर को ताकत देने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करें, साथ ही शरीर में गर्माहट पैदा करें. खासकर मांस का सेवन वाले ऐसी चीजों की तलाश करते ही रहते हैं. चिकन सूप या खरोड़े का सूप का लोग अक्सर पी ही लेते हैं. इसलिए वे कुछ नये की तलाश में रहते हैं, जो कि ठंड में गर्मी से बचाये और शरीर को उर्जा दें. ऐसे में बटेर का सूप बेहतरीन विकल्प है. यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषण से भी भरपूर है. पुराने समय से इसे कमजोरी, सर्दी-जुकाम और बीमारियों से रिकवरी के लिए महत्वपूर्ण माना गया है. आयुर्वेद में भी बटेर के मांस को ऊर्जावान और बलवर्धक बताया गया है.
आयुर्वेद क्या कहता है बटेर के बारे में?
आयुर्वेदिक ग्रंथों में बटेर के मांस को “बल्य” अथार्त ताकत बढ़ाने वाला माना गया है. मांसोषधि नामक किताब में इसे हल्का भोजन माना गया है. इस किताब की मानें तो यह शरीर में ऊष्मा यानी गर्माहट पैदा करता है. साथ ही वात और कफ को कम करने के अलावा बेहतर रक्त संचार और कमजोरी में सहायक में भी होता है.
बटेर सूप के फायदे
- यह किसी भी प्रकार के रिकवरी में फायदा देता है. साथ ही बीमारी के बाद कमजोर शरीर को यह ऊर्जा देता है.
- इसके इलावे सर्दी-जुकाम, गले की खराश में ये फायदेमंद है
- चिकन और मटन की तरह ही यह प्रोटीन से भरपूर होता है. साथ ही मांसपेशियों को मजबूत करता है. साथ ही यह शरीर के इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है. क्योंकि इनमें मिनरल्स और अमीनो एसिड मौजूद होते हैं.
बटेर का सूप बनाने की आसान रेसिपी
- 2 बटेर साफ किए हुए
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
- 6-7 लहसुन की कलियां
- काली मिर्च- आधा चम्मच (कुटा हुआ)
- दालचीनी का छोटा टुकड़ा
- 2-3 लौंग
- तेजपत्ता
- नमक स्वादानुसार
- पानी 1 लीटर
- थोड़ी हरी धनिया (अंत में)
कैसे बनाएं
- सबसे पहले बटेर को धोकर उसमें हल्का नमक लगा दें.
- फिर एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें अदरक, लहसुन, काली मिर्च, दालचीनी और लौंग डाल दें.
- अब बटेर को उसमें डालें और ढककर धीमी आंच पर 25–30 मिनट पकने दें.
- सूप गाढ़ा रखना हो तो थोड़ा और पकाएं
- ऊपर से हरी धनिया डालकर गरमागरम सर्व करें.
किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी
- यूरिक एसिड ज्यादा होने पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए
- जो भी व्यक्ति किडनी की समस्याओं से जूझ रहे हैं तो उन्हें इससे परहेज करना चाहिए
- बच्चों को बहुत अधिक मात्रा में नहीं देना चाहिए
Also Read: Bengali Sandesh Recipe: स्वाद में लाजवाब है बंगाल का संदेश, इसे घर पर बनाकर जरूर करें ट्राई
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




