Bangle Design for Navratri: साड़ी हो या चनिया चोली, हर आउटफिट के साथ जचेंगी ये बैंगल डिजाइन

Updated:
विज्ञापन
bangle design for navratri

bangle design for navratri ( AI Image)

Bangle Design for Navratri: चूड़ियांं आपके लुक को शानदार बनाती हैं और आपकी खूबसूरती को बढ़ा देती हैं. नवरात्रि के मौके पर डांडिया नाइट में भी ट्राई कर सकती हैं. तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ ट्रेंडी आइडियाज.

विज्ञापन

Bangle Design for Navratri: नवरात्रि का त्योहार अब कुछ ही दिनों में आने वाला है. इस मौके पर रंग-बिरंगे कपड़े और खूबसूरत ज्वेलरी पहनने का अलग ही मजा होता है. चूड़ियांं आपके लुक को शानदार बनाती हैं और आपकी खूबसूरती को बढ़ा देती हैं. ड्रेस को और भी आकर्षक बनाने के लिए चूड़ियों का सही चुनाव बहुत जरूरी है. इस आर्टिकल में कुछ शानदार चूड़ी डिजाइन आइडियाज दिए जा रहे हैं जिन्हें आप नवरात्रि पर ट्राई कर सकती हैं. आप इनको डांडिया नाइट में भी ट्राई कर सकती हैं. तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बैंगल डिजाइन आइडियाज. 

ऑक्सिडाइज्ड ब्रेसलेट स्टाइल चूड़ियां

oxidized bangle design
Oxidized bangle design ( ai image)

अगर आप ट्रेंडी लुक पाना चाहती हैं तो आप नवरात्रि के दौरान ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी को ट्राई कर सकते हैं. एथनिक आउटफिट के साथ ये एक बेहतरीन लुक देती है. चनिया-चोली, कुर्ती या प्लाजो सेट के साथ ये चूड़ी डिजाइन बहुत अच्छी लगती हैं. 

कुंदन वर्क वाली चूड़ियां

kundan bangle design
Kundan bangle design ( ai image)

अगर आप ग्रेसफुल लुक चाहती हैं तो आप कुंदन वर्क वाली चूड़ियां पहनें. नवरात्रि या किसी भी फेस्टिव मौके पर ये चूड़ियां बेहद खूबसूरत लगती हैं. आप इसे लहंगा-चोली या ट्रेडिशनल साड़ी के साथ पहनें. ये चूड़ियां हर आउटफिट पर खूबसूरत दिखती हैं. 

कांच की रंगीन चूड़ियां

glass bangle design
Glass bangle design ( ai image)

कांच की चमकदार लाल, हरी, पीली, नीली चूड़ियां इस खास मौके पर आपके ऊपर सुंदर लगेंगी. हर ड्रेस और हर दिन के नवरात्रि कलर के अनुसार आप इन्हें मैच कर सकती हैं. आप इसे मिक्स और मैच कर सकते हैं. अलग-अलग रंगों की चूड़ियों को मिलाकर पहनने से हाथ बेहद आकर्षक दिखते हैं. 

कड़े के साथ चूड़ियां

bangle design with kada
Bangle design with kada (ai image)

नवरात्रि या किसी भी फेस्टिवल पर सिर्फ चूड़ियां पहनने से हाथ खूबसूरत तो लगते हैं, लेकिन अगर आप चूड़ियों के साथ कड़ा पहनती हैं तो पूरा लुक और भी स्टाइलिश दिखाई देता है. पतली-पतली चूड़ियों के बीच मोटा कड़ा हाथों को ग्रेसफुल लुक देता है. आप भी चूड़ी के इस डिजाइन को जरूर ट्राई करें. 

यह भी पढ़ें- Bangle Design: सिंपल, स्टाइलिश और हैवी बैंगल डिजाइन आइडियाज

यह भी पढ़ें- Oxidised Jewellery Care Tips: लंबे समय तक नई जैसी दिखे आपकी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, इन टिप्स का करें इस्तेमाल

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola