Instant UP Style Tehri Recipe for Dinner: डिनर में बनाएं उत्तर प्रदेश की फेमस शुद्ध शाकाहारी तहरी – 10 मिनट में पाएं भरपूर स्वाद

Updated at : 25 Jan 2026 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
Instant UP Style Tehri Recipe for Dinner: डिनर में बनाएं उत्तर प्रदेश की फेमस शुद्ध शाकाहारी तहरी – 10 मिनट में पाएं भरपूर स्वाद

Instant UP Style Tehri Recipe for Dinner: डिनर में बनाएं उत्तर प्रदेश की फेमस शुद्ध शाकाहारी तहरी – 10 मिनट में पाएं भरपूर स्वाद

Instant UP Style Tehri Recipe for Dinner: नोट करें डिनर के लिए झटपट बनने वाली स्वादिष्ट वेज तहरी रेसिपी, जिसमें आपको मिलेगा चावल, सब्जियां और देसी मसालों का परफेक्ट स्वाद.

विज्ञापन

Instant Tehri Recipe for Dinner: अगर डिनर के समय कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट भी हो, हेल्दी भी और ज्यादा समय भी न ले, तो इंस्टेंट वेज तहरी एक परफेक्ट ऑप्शन है. उत्तर भारत की यह पारंपरिक रेसिपी अब झटपट अंदाज में तैयार की जा सकती है. चावल, सब्जियों और खुशबूदार मसालों से बनी तहरी न सिर्फ पेट भरती है बल्कि इसका देसी स्वाद पूरे परिवार को पसंद आता है. खास बात यह है कि इसे एक ही कुकर या कढ़ाही में आसानी से बनाया जा सकता है.

UP Style Tehri Recipe: यूपी की फेमस तेहरी कैसे बनाएं?

Instant Tehri Ingredients: तहरी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • बासमती चावल – 1 कप
  • आलू – 1 (कटा हुआ)
  • गाजर – 1/2 कप (कटी हुई)
  • मटर – 1/2 कप
  • प्याज – 1 (पतला कटा)
  • टमाटर – 1 (बारीक कटा)
  • हरी मिर्च – 1 (कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • तेज पत्ता – 1
  • हल्दी – 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • गरम मसाला – 1/2 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल या घी – 2 चम्मच
  • पानी – 2 कप
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

उत्तर प्रदेश की फेमस तहरी बनाने की विधि क्या हैं?

सबसे पहले चावल धोकर 15 मिनट के लिए भिगो दें. कुकर में तेल या घी गरम करें, उसमें जीरा और तेज पत्ता डालें. अब प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें. टमाटर डालकर मसाला अच्छी तरह पकाएं.

अब आलू, गाजर और मटर डालकर 2–3 मिनट भूनें. हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें. भीगे हुए चावल डालकर हल्के हाथ से मिलाएं. पानी डालें और कुकर का ढक्कन बंद कर 2 सीटी आने तक पकाएं.

गैस बंद करें, प्रेशर निकलने दें. आपकी इंस्टेंट तहरी तैयार है. ऊपर से हरा धनिया डालकर दही या रायते के साथ गर्मागर्म परोसें.

यह भी पढ़े: Instant Veg Mexican Rice Recipe: डिनर में ट्राय करें मैक्सिकन राइस – सिर्फ 10 मिनट में पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

यह भी पढ़े: Veg Biryani Recipe in Pressure Cooker: इस आसान रेसिपी से कुकर में बनाएं होटल जैसी वेज बिरयानी, खाते ही सब करेंगे जमकर तारीफ

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola