Banana Shake Recipe: सिर्फ 5 मिनट तैयार करें, एनर्जी से भरपूर टेस्टी केले का शेक
Published by : Priya Gupta Updated At : 21 Jun 2025 1:30 PM
banana shake recipe (ai image)
Banana Shake Recipe: आज हम आपको इस लेख में केला शेक बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है.
Banana Shake Recipe: केले का शेक एक ऐसा हेल्दी ड्रिंक है. जो दूध और पके हुए केले को मिलाकर बनाया जाता है. इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, फाइबर, आयरन और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को मजबूत और ऊर्जा से भर देते हैं. यह शेक पीने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही शरीर के लिए फायदेमंद भी. इसके अलावा, गर्मियों में ठंडा केला शेक ताजगी देता है, साथ ही थकान भी दूर करता है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में घर पर मिनटों में केले का शेक तैयार के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी.
केले का शेक बनाने की सामग्री (Banana Shake Ingredients)
- पके हुए केले – 2
- दूध – 2 कप (ठंडा)
- चीनी – स्वादानुसार
- बर्फ के टुकड़े – 4-5
- ड्राई फ्रूट्स – (बादाम, काजू, पिस्ता) कटे हुए
यह भी पढ़ें: Bread Aloo Ka Paratha: हर मौसम में चाहिए कुछ नया? तो झटपट ट्राई करें ये ब्रेड आलू का पराठा
यह भी पढ़ें: Bread Aloo Ka Paratha: हर मौसम में चाहिए कुछ नया? तो झटपट ट्राई करें ये ब्रेड आलू का पराठा
केले का शेक बनाने की विधि
- सबसे पहले केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब एक मिक्सर जार में कटा हुआ केला, चीनी और थोड़ा दूध डालें. अच्छी तरह से पीसकर स्मूथ पेस्ट बना लें.
- अब इसमें बचा हुआ दूध और बर्फ के टुकड़े डालें.
- फिर से मिक्सर चलाकर अच्छे से फेंट लें, जब तक झाग न आ जाए.
- अब इसे एक गिलास में निकले और इसके ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट डालें.
- अब तैयार है आपके घर पर बना ठंडा-ठंडा केला शेक.
यह भी पढ़ें: Sattu Ki Chutney: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं टेस्टी और हेल्दी सत्तू की चटनी, गर्मी में बॉडी को रखेगा कूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










