Badam Barfi Recipe For Diwali: दिवाली में बाजार जैसी मिठाई बनाएं घर पर, जानें बादाम बर्फी बनाने की आसान रेसिपी 

Updated:
विज्ञापन
Badam Barfi Recipe For Diwali

Badam Barfi Recipe For Diwali (AI image)

Badam Barfi Recipe For Diwali: दिवाली के दिन रंगोली बनाने और सजावट करने में है बिजी तो आज ही बना लें बादाम बर्फी की ये आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Badam Barfi Recipe For Diwali: दिवाली के दिन हर कोई सजावट और पूजा करने में बिजी रहता है. इस दिन को खास बनाने के लिए लोग अपने घर में हर कोने पर रंगोली बनाते हैं, फूलों और पत्तों से घर को सजाते हैं साथ ही तरह-तरह के डिश भी बनाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली मीठे में कुछ टेस्टी और मार्केट जैसा बनाना चाहते हैं तो ट्राई करें ये बादाम बर्फी की आसान रेसिपी. आज हम आपको इसे बनाने की आसान विधि बताएंगे, जिसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत और समय भी नहीं लगेगा. 

बादाम बर्फी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बादाम – 1 कप (भिगोकर छिलका उतारा हुआ)
  • दूध – 1 कप
  • चीनी – स्वादनुसार 
  • घी – 1 चम्मच 
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच 
  • सजावट के लिए पिस्ता या और बादाम 

यह भी पढ़ें- Diwali Special Sabudana Kheer: रिश्तों में घुल जाएगा प्यार का मिठास, दिवाली के मौके पर बनाएं टेस्टी साबूदाने की खीर 

बादाम बर्फी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले भिगोए हुए बादाम को मिक्सर में थोड़ा सा दूध डालकर पेस्ट बना लें. अब एक कढ़ाई में घी गरम करें, फिर इसमें बादाम का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें. 
  • अब इसमें बचा हुआ दूध और चीनी डालकर लगातार चलाते रहें. इसे धीमी आंच पर पकाएं जब तक ये गाढ़ा न हो जाए. 
  • अब गैस बंद करके ऊपर से इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  • अब तैयार हुए मिश्रण को घी लगी थाली में निकालें. इसे बराबर आकार में फैलाएं. जब ये ठंडा हो जाए तो इसे अपने पसंद के आकार में काट लें. 

यह भी पढ़ें- Namak Pare Recipe For Diwali: मिठाई ही नहीं, इस दिवाली मेहमानों को खिलाएं नमक पारे का नमकीन स्वाद, जानें बनाने का आसान तरीका 

क्या बादाम बर्फी बनाने में बहुत समय लगता है?

नहीं, इसे बनाने में लगभग 30-40 मिनट लगते हैं. बादाम को भिगोने और मिश्रण को गाढ़ा होने में थोड़ा समय लगता है. 

क्या बादाम की जगह कोई और मेवा इस्तेमाल किया जा सकता है?

हां, आप काजू या पिस्ता भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हर मेवे का स्वाद अलग होगा, लेकिन बनाने का तरीका रहेगा. 

बादाम बर्फी को चिकनी और क्रीमी बनाने का तरीका क्या है?

बादाम को अच्छे से पीसे और दूध धीरे-धीरे डालें. तैयार हुए मिश्रण को लगातार चलाते हुए गाढ़ा करें, इससे बर्फी मुलायम और चिकनी बनेगी. 

यह भी पढ़ें- Diwali Special Gulab Jamun Recipe: इस दिवाली घर पर बनाएं हलवाई जैसा सॉफ्ट और जूसी गुलाब जामुन, चखते ही सब कहेंगे वाह

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

नहीं, इसे बनाने में लगभग 30-40 मिनट लगते हैं. बादाम को भिगोने और मिश्रण को गाढ़ा होने में थोड़ा समय लगता है.