Namak Pare Recipe For Diwali: मिठाई ही नहीं, इस दिवाली मेहमानों को खिलाएं नमक पारे का नमकीन स्वाद, जानें बनाने का आसान तरीका
Published by : Priya Gupta Updated At : 19 Oct 2025 10:03 AM
Namak Para Recipe For Diwali (AI image)
Namak Pare Recipe For Diwali: नमक पारे दिवाली के दिन स्नैक्स के प्लेट में सर्व करना बहुत अच्छा ऑप्शन है. इसे आप कम समय में बिना ज्यादा सामग्री का इस्तेमाल करके आसानी से बना सकते हैं.
Namak Pare Recipe For Diwali: दिवाली में मिठाइयों के साथ घर पर स्वादिष्ट नमकीन स्नैक्स भी आते हैं. ऐसे में घर पर बने स्नैक्स और मिठाई खाने में तो अच्छी होती हैं साथ ही इसे बनाना भी आसान होता है. दिवाली के खास मौके पर आप घर पर आसानी से कुरकुरे नमक पारे बना सकते हैं. आप इसे दिवाली के पहले भी बनाकर तैयार करके लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं. चाहे मेहमानों को चाय के साथ परोसना हो या दिवाली स्नैक्स प्लेट को पूरा करना, नमक पारे हर मौके के लिए परफेक्ट होगा. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में दिवाली पर कुरकुरे और स्वादिष्ट नमक पारे बनाने की आसान रेसिपी.
नमक पारे बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? (Namak Pare Recipe in Hindi)
- मैदा – 2 कप
- घी – 3 बड़े चम्मच (मोयन के लिए)
- नमक – स्वादानुसार
- अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
- पानी – जरूरत अनुसार
- तेल – तलने के लिए
यह भी पढ़ें- Diwali Special Gulab Jamun Recipe: इस दिवाली घर पर बनाएं हलवाई जैसा सॉफ्ट और जूसी गुलाब जामुन, चखते ही सब कहेंगे वाह
यह भी पढ़ें- Sugar Free Kaju Katli Recipe: बिना चीनी, घर पर बनाएं दिवाली स्पेशल शुगर फ्री काजू कतली, नोट करें बनाने की आसान विधि
नमक पारे बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, नमक और अजवाइन डालें. अब इसमें घी डालकर हाथों से अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. इसे ढककर 15 मिनट के लिए रख दें.
- अब गूंथे हुए आटे का एक भाग लें और इसे न ज्यादा मोटा, न ज्यादा पतला बेल लें. फिर चाकू या कटर से इसे डायमंड शेप में काट लें.
- इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें. फिर इसमें धीमी आंच पर काटे हुए नमक पारे डालें और सुनहरा भूरा होने तक तलें.
- तले हुए नमक पारे को पेपर टॉवल पर निकालें और ठंडा होने पर एयर टाइट डिब्बे में भर लें.
- तैयार है घर पर बना दिवाली स्पेशल नमक पारे.
यह भी पढ़ें- Instant Coconut Barfi Recipe For Diwali: सजावट और सफाई में है बिजी, तो झटपट बनाएं दिवाली स्पेशल इंस्टेंट कोकोनट बर्फी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










