Poha Chivda Recipe For Diwali: दिवाली पर बनाएं ये सुपर टेस्टी पोहा चिवड़ा, स्वाद ऐसा कि मार्केट का नमकीन भी लगेगा फीका

Published by : Priya Gupta Updated At : 15 Oct 2025 2:14 PM

विज्ञापन

Poha Chivda Recipe For Diwali (AI image)

Poha Chivda Recipe For Diwali: दिवाली के दिन घर आए मेहमानों को सर्व करना चाहते हैं कुछ हल्का और टेस्टी स्नैक्स, तो पोहा चिवड़ा की ये रेसिपी जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

Poha Chivda Recipe For Diwali: दिवाली का त्योहार आते ही घर-घर में मिठाइयां और नमकीन बनने और मार्केट से आने लगते हैं. ऐसे में अगर आप भी दिवाली में कुछ हल्का-फुल्का, कुरकुरा और झटपट बनने वाला स्नैक्स ढूंढ रहे हैं, तो पोहे चिवड़ा बेस्ट स्नैक्स ऑप्शन है. ये खाने में बहुत टेस्टी होती हैं साथ ही इसे आप लंबे समय के लिए स्टोर करके भी रख सकते हैं. इसके अलावा, दिवाली के दिन आपके घर आए मेहमानों को भी ये स्नैक्स में दे सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस आर्टिकल में दिवाली स्पेशल पोहा चिवड़ा बनाने की आसान रेसिपी.  

पोहा चिवड़ा बनाने की सामग्री क्या है? 

  • पोहा – 2 कप
  • मूंगफली – आधा छोटा कप 
  • काजू – 10-12 
  • किशमिश – 10-13 
  • सूखे नारियल के पतले टुकड़े – 2-4 चम्मच 
  • हरी मिर्च – 2 (लंबी कटी हुई)
  • करी पत्ते – 10-12
  • हल्दी पाउडर – 1 चुटकी 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • चीनी – 1 छोटा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 2 चम्मच 

यह भी पढ़ें: Namkeen Mathri Recipe For Diwali: इस दिवाली घर पर बनाएं ये स्पेशल नमकीन रेसिपी, महीनों तक रहेगी एकदम फ्रेश और क्रिस्पी

पोहा चिवड़ा बनाने की विधि क्या है? 

  • सबसे पहले एक बड़ी कढ़ाई पोहे डालें, इसे धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक हल्का भूनें. भुनने के बाद इसे निकालकर ठंडा होने दें. 
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, फिर इसमें करी पत्ते और हरी मिर्च डालें. इसके बाद मूंगफली डालकर सुनहरा रंग आने तक चलाएं. फिर काजू, सूखा नारियल और किशमिश डालकर हल्का सुनहरा भूनें. 
  • गैस का आंच धीमा करके इसमें हल्दी, नमक और थोड़ा लाल मिर्च पाउडर डालें. इसके बाद तुरंत भूने हुए पोहे डालें और धीरे-धीरे चलाते हुए सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. 
  • अब गैस बंद करें और ऊपर से इसमें चीनी छिड़कें, सब कुछ अच्छे से मिलाकर पूरी तरह ठंडा होने दें. 
  • अब तैयार है आपका घर में बना दिवाली स्पेशल पोहा नमकीन. 

यह भी पढ़ें: Diwali Special Murukku Recipe: बच्चों और मेहमानों को करें इंप्रेस, दिवाली में घर पर बनाएं बाजार जैसे करारे और स्वादिष्ट मूरूक्कू, यहां देखें आसान रेसिपी

पोहा चिवड़ा दिवाली के कितने दिन पहले बना सकते हैं?

आप इसे दिवाली से 4–5 दिन पहले बना सकते हैं. सही तरीके से स्टोर करने पर ये 2–3 हफ्ते तक ताजा और कुरकुरा रहता है. 

पोहा चिवड़ा दिवाली पर किसे सर्व करें?

इसे आप घर आए मेहमान और बच्चों को स्नैक्स के जैसा सर्व करें. 

पोहा जलने से कैसे बचाएं?

पोहे को बहुत धीमी आंच पर सेंकें और बार-बार चलाते रहें. 

यह भी पढ़ें- Diwali Special Recipes For Guest: दिवाली के खास मौके पर मेहमानों को खुश करने के लिए बनाएं ये स्पेशल रेसिपी

यह भी पढ़ें- Sugar Free Kaju Katli Recipe: बिना चीनी, घर पर बनाएं दिवाली स्पेशल शुगर फ्री काजू कतली, नोट करें बनाने की आसान विधि 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola