ePaper

Baby Shower Mehendi Designs 2025: गोद भराई के लिए 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

Updated at : 22 Dec 2025 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
Baby Shower Mehendi Designs 2025: गोद भराई के लिए  5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

Baby Shower Mehendi Designs 2025: खूबसूरत और यूनिक मेहंदी पैटर्न जो आपके गोद भराई के दिन को और भी खास बना देंगे. क्यूट बेबी स्टॉर्क्स से लेकर मॉडर्न फ्लोरल पैटर्न्स तक यहां सब कुछ है.

विज्ञापन

Baby Shower Mehendi Designs 2025: गोद भराई हर महिला के जीवन का एक बेहद खास और यादगार पल होता है. यह दिन और भी खास बन जाता है जब मेहंदी के सुंदर डिजाइन हाथों पर सजाए जाते हैं.

Baby-shower-mehendi-designs-2025

आजकल बेबी शावर मेहंदी के डिजाइन्स में काफी बदलाव आए हैं अब सिर्फ भारी भरकम डिजाइन ही नहीं बल्कि क्यूट बेबी पोर्ट्रेट्स और मॉडर्न पैटर्न्स भी खूब पसंद किए जा रहे हैं. तो चलिए देखते हैं वो ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन जो आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे

Baby-shower-mehendi-designs-2025

बेबी पोर्ट्रेट डिजाइन (Baby Portrait Design): यह इस समय का सबसे हिट ट्रेंड है. इसमें हथेली के बीच में एक छोटे बच्चे का चेहरा सोता हुआ बच्चा या पालने में लेटे हुए बच्चे का चित्र बनाया जाता है. यह दिखने में बहुत ही प्यारा और इमोशनल लगता है.

Baby-portrait-mehndi-design

मॉम-टू-बी’ और ‘कमिंग सून’ (Mom-to-be & Coming Soon) : माॅर्डन महिलाएं अपनी मेहंदी में शब्दों का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं. कलाई पर या हथेली के बीच में मॉम-टू-बी’ और ‘कमिंग सून लिखवाया जाता है. यह फोटो खिंचवाने के लिए बेस्ट डिजाइन माना जाता है.

Mom-to-be & coming soon

बेबी बंप और फुटप्रिंट्स (Baby Bump & Footprints): मेहंदी में छोटे-छोटे नन्हे कदमों के निशान बनाए जाते हैं. इसके अलावा एक गर्भवती महिला की आकृति बनाना भी काफी लोकप्रिय है जो मातृत्व की सुंदरता को दर्शाता है.

Baby-bump-footprints-mehendi-designs-2025

मंडला और शुभ प्रतीक (Mandala & Auspicious Symbols): अगर आप ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो हाथ के बीच में गोल मंडला डिजाइन बनवाएं और उसके अंदर कलश, शंख या स्वास्तिक जैसे शुभ चिन्ह बनवाएं.गोद भराई की रस्म के लिए इसे बहुत शुभ माना जाता है.

Mandala & auspicious symbols

Also Read : Mehndi Design: हाथों में रचाए लेटेस्ट और सिम्पल मेहंदी डिजाइन,जो हर फंक्शन के लिए हैं परफेक्ट

Also Read : New Year Special Mehndi Design 2026: पार्टी लुक के लिए 5 मिनट में बनाएं ये 5 ट्रेंडी और ग्लॉसी मेहंदी डिजाइन

Also Read : Mehndi Design: हाथों में रचाए लेटेस्ट और सिम्पल मेहंदी डिजाइन,जो हर फंक्शन के लिए हैं परफेक्ट

Also Read :  Latest Mehndi Design 2025: शादी हो या पार्टी,आपके हाथों में चार चांद लगायेंगे लेटेस्ट मेंहदी डिजाइन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola