Baby Names: आपकी फूलों सी कोमल और खूबसूरत बेटी पर खूब जचेंगे ये नाम, अर्थ जान सभी करेंगे तारीफ

baby girl names
Baby Names:अगर आप अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो ऐसे में यह लिस्ट आपके काफी काम आ सकती है. इस लिस्ट में जिन नामों को हम आपके लिए लेकर आए हैं उनके अर्थ भी बेहद ही खूबसूरत हैं.
Baby Names: बच्चे के लिए एक सही नाम का चुनाव करना एक जिम्मेदारियों से भरा काम है. आप अपने बच्चे के लिए जिस भी नाम का चुनाव करते हैं उसका असर उसके जीवन पर काफी गहरा पड़ता है. आज की यह आर्टिकल उन माता-पिता के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जिनके घर पर हो��ी के महीने में एक बेटी का जन्म हुआ है या फिर होने वाला है. आज हम आपकी इस खूबसूरत और फूलों सी प्यारी बेटी के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. ये नाम सिर्फ सुनने में ही खूबसूरत नहीं हैं बल्कि इन नामों के जो अर्थ हैं वे भी बेहद ही मनमोहक हैं. आपकी बेटी के इन नामों को जो भी सुनेगा वह एक बार जरूर तारीफ करेगा. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही इनके अर्थ भी जानते हैं.
आपकी बेटी के लिए कुछ खूबसूरत नाम
- अनाया: इस नाम का अर्थ होता है बिना किसी श्रेष्ठ के, ईश्वर ने कृपा दिखाई है या फिर बिना किसी श्रेष्ठ के.
- रुत्वी: इस नाम का अर्थ होता है एक देवदूत का नाम जिसका अर्थ है मौसम या फिर प्रेम और संत.
- सान्वी: इस नाम का अर्थ होता है देवी लक्ष्मी या फिर जिसे लोग फॉलो करते हैं.
- आश्वी: इस नाम का अर्थ होता है धन्य और विजयी.
- तृषिका: इस नाम का अर्थ होता है देवी लक्ष्मी.
- आयरा: इस नाम का अर्थ होता है नयी शुरुआत.
- नितारा: इस नाम का अर्थ होता है अपने आधार से जुड़ा हुआ.
- श्रीनिका: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु के हृदय में खिला हुआ कमल का फूल.
- दिविशा: इस नाम का अर्थ होता है देवी दुर्गा.
- सिआरा: इस नाम का अर्थ होता है यूनिक या फिर कोई ऐसा जो पवित्र हो.
- प्रिशा: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का दिया हुआ गुण या फिर इश्वर का तोहफा.
- माहिरा: इस नाम का अर्थ होता है पावरफुल, बेहद ही ज्यादा गुणी.
- प्रांशी: इस नाम का अर्थ होता है देवी लक्ष्मी.
- जिशा: इस नाम का अर्थ होता है वह व्यक्ति जिसके पास जीने के प्रति सर्वोच्च भावनाएं हैं.
- मिराया: इस नाम का अर्थ होता है भगवान कृष्ण की भक्त.
ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी बेटी के लिए ये हैं मां दुर्गा से प्रेरित कुछ खूबसूरत नाम, जरूर डालें लिस्ट पर नजर
ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी परियों सी बेटी के लिए ये हैं सबसे पॉपुलर और खूबसूरत नाम, डालें लिस्ट पर एक नजर
ये भी पढ़ें: Baby Names: सुख-समृद्धि से भरा होगा जीवन, अपनी देवी सी बेटी के लिए यहां से चुनें मां लक्ष्मी से प्रेरित नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










