Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत-राधिका के प्री वेडिंग कॉकटेल पार्टी में जुटे बॉलीवुड के सितारे, पहनें एक से बढ़कर एक आउटफिट
Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding
Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के कॉकटेल पार्टी में कई फिल्मी सितारे शामिल हुए, ऐसे में ये हैं कुछ तसवीरे जिन्में आप अपने कुछ पसंदीदा सितारों को देख सकते हैं.
Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. 1 से लेकर 3 मार्च तक इनकी प्री वेडिंग सेरेमनी आयोजित की गई है जिसमें दुनियाभर के बड़े सितारे शामिल होते नजर आ रहे हैं. पहले दिन शाम को एक कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए, और सभी ने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश आउटफिट्स को कैरी किया, ऐसे में ये हैं कुछ तसवीरें जिन्में आप अपने कुछ पसंदीदा सितारों को देख सकते हैं.
ब्लैक आउटफिट में स्टाइलिश दिखे किंग खान

बॉलीवुड के किंग यानी खान शाहरुख खान ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के कॉकटेल पार्टी में ब्लैक कलर की ब्लेजर और ब्लैक पैंट पहनी थी. उन्होनें अपने लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए गले में चेन भी पहना था.
आलिया भट्ट ने पहना ऑफ शोल्डर गाउन

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के कॉकटेल पार्टी में एंड्रिया ब्रोका का डिजाइन किया गया ब्लु एंड ब्लैक शिमरी ऑफ शोल्डर गाउन कैरी किया था और इस ड्रेस वह काफी स्टनींग लग रही थी.
करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने पहने स्टाइलिश आउट्फिट्स

जहां बॉलीवुड की बाकी एक्ट्रेसेस ने कॉकटेल पार्टी में वेस्टर्न ड्रेस पहना वहीं करीना ने बहुत ही खूबसूरत साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज को पहना था. उनके साथ सैफ अली खान ने पर्पल रंग की शर्ट और ब्लैक ब्लेजर और स्टाइल किया था.
दीपिका और रणवीर ने पहना व्हाइट और ब्लैक आउटफिट

जल्द ही माता-पिता बनने वाले बी टाउन की मशहूर जोड़ी दीपिका और रणवीर ने अनंत- राधिका की शादी में व्हाइट और ब्लैक आउटफिट को कैरी किया. दीपिका ने एक क्लासी ब्लैक ड्रेस पहना और रणवीर ने व्हाइट रंग की शर्ट के साथ वेस्ट कोट और मैचिंग पैंट पहना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










