ePaper

Ambani Laddu Recipe: हर कोई पूछेगा रेसिपी,ऐसे बनाएं दानेदार और हेल्दी अंबानी लड्डू

Updated at : 30 Jul 2025 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
Ambani Laddu Recipe: हर कोई पूछेगा रेसिपी,ऐसे बनाएं दानेदार और हेल्दी अंबानी लड्डू

Ambani Laddu Recipe : घर पर बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी अंबानी लड्डू. जानिए आसान रेसिपी जिससे लड्डू बनेंगे दानेदार, पौष्टिक और हर किसी को पसंद आने वाले. त्योहार या खास मौके पर जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

Ambani Laddu Recipe: क्या आपने भी सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार के खास लड्डुओं की चर्चा सुनी है और सोचा हो कि काश आप भी घर पर ऐसे ही शाही और स्वादिष्ट लड्डू बना पाते तो अब आपका इंतजार खत्म हुआ.आप भी आसान सामग्री और सरल विधि से इस रेसिपी को तैयार कर सकती हैं जो सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि पौष्टिकता में भी कमाल हैं. यह रेसिपी इतनी लाजवाब है कि जो भी इन्हें खाएगा वो आपकी रेसिपी जरूर पूछेगा. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं परफेक्ट अंबानी लड्डू बनाने का सीक्रेट.

सामग्री

  • सूखे मेवे (काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट) – 1 कप (बारीक कटे हुए)
  • गुड़ – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • दूध – 1/4 कप
  • नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – 1/4 कप
  • घी – 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • सूजी – 2 बड़े चम्मच (अगर पसंद हो तो)

बनाने की विधि

  • घी गरम करें: एक कड़ाही में घी गरम करें.
  • सूजी भूनें: अगर आप सूजी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब उसे हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
  • सूखे मेवे डालें: कटे हुए सूखे मेवे डालकर 2-3 मिनट भूनें ताकि उनका स्वाद खुल कर आए.
  • नारियल डालें: अब कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर हल्का भूनें.
  • गुड़ और दूध मिलाएं: गुड़ और दूध मिलाएं, धीमी आंच पर गुड़ पूरी तरह घुलने तक पकाएं.
  • इलायची पाउडर डालें: अब इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • मिश्रण ठंडा करें: गैस बंद कर मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें ताकि हाथों को जलने का डर न रहे.
  • लड्डू बनाएं: हाथों की मदद से मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बनाएं.
  • ठंडा करें और परोसें: लड्डू पूरी तरह ठंडे होने पर एयरटाइट कंटेनर में रखें.

Also Read : Besan Tomato Cheela Recipe: नाश्ते की बोरियत करें दूर,नए अवतार में बनाएं बेसन टमाटर चीला

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola