शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी आलू पोहा कटलेट, जो हर किसी को भाए

Updated:
विज्ञापन
aloo poha cutlet

आलू पोहा कटलेट (AI generated image)

Aloo Poha Cutlet: पोहा और आलू से तैयार करें स्वादिष्ट कटलेट. इस कटलेट को आप सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

विज्ञापन

Aloo Poha Cutlet: सुबह ब्रेकफास्ट में तो आपने कई बार पोहा जरूर बनाया होगा. अगर आप पोहा का इस्तेमाल करके शाम में कुछ टेस्टी बनाने का सोच रहे हैं तो आलू पोहा कटलेट एक बेहतरीन ऑप्शन है. शाम में ऑफिस या कॉलेज से आने के बाद आपको भी चाय के साथ स्वादिष्ट स्नैक्स खाने का मन करता है तो आप आलू पोहा कटलेट को आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि. 

आलू पोहा कटलेट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पोहा- 1 कप
  • उबले आलू- 2
  • हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच 
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • बेसन- 1 बड़ा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स- जरूरत के अनुसार 
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार 
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • मैदा- 2 बड़े चम्मच

आलू पोहा कटलेट को कैसे तैयार करें?

  • आलू पोहा कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले आप पोहा को अच्छे से धो लें और 5 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद आप पानी को हटा दें और पोहा को हाथों से हल्का दबाकर पानी निकाल दें. इसे आप एक बर्तन में डाल दें.
  • उबले हुए आलू को छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें और पोहा के साथ मिला दें. अब इसमें हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, प्याज, धनिया पत्ती को डाल दें. इसके बाद आप नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें. इसमें बेसन डालकर सभी चीजों को मिक्स करें. 
  • एक छोटी कटोरी में मैदा को लें और इसमें थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करें.
  • पोहा और आलू के मिश्रण से छोटी-छोटी लोई बना लें और हाथों से दबाकर चिपटा कर लें. इसे आप मैदा के घोल में डालें. फिर ब्रेड क्रम्ब्स में रोल करें. अब कड़ाही में तेल गर्म करें और एक-एक करके कटलेट को मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. इसके बाद आप इसे प्लेट में निकाल लें और गरमा-गरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका 

यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी 




विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Ingredients

    Instructions