Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका

Lauki Dal Recipe (AI image)
Lauki Dal Recipe: आज हम आपको लंच में लौकी का ट्विस्ट देकर लौकी दाल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसे आपको घर पर बनाकर जरूर ट्राई करना चाहिए.
Lauki Dal Recipe: भारतीय खाने की थाली में चावल-दाल रोजाना ब��ता है. दाल बनाने के लिए हमें कई तरह का ऑप्शन मिलता है जैसे – चना दाल, मूंग दाल, मसूर दाल और भी कई सारे. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में दाल में लौकी का ट्विस्ट देकर लौकी दाल बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे आप कम समय में आसानी से तैयार कर सकते हैं. अगर आपने इस दाल को बनाकर एक बार ट्राई किया तो आपको सब्जी बनाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर आसानी से लौकी दाल बनाने की विधि.
लौकी दाल बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- अरहर दाल – 1 कप
- लौकी (छिली और कटी हुई) – 2 कप
- पानी – आवश्यकतानुसार
- हल्दी – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- हरी मिर्च (कटी हुई) – 1-2
- टमाटर (कटा हुआ) – 1
तड़के के लिए
- तेल – 1 चम्मच
- जीरा – आधा चम्मच
- लहसुन – 4-5 कलियां कटी हुई
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- सूखी लाल मिर्च – 1
- हींग – 1 चुटकी
- हरा धनिया (गार्निश के लिए)
यह भी पढ़ें: Cucumber Dal Recipe: सिर्फ सलाद और रायता नहीं, बनाएं खीरे से स्वादिष्ट दाल
यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी
लौकी दाल बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले दाल को धोकर कुकर में डालें. फिर इसमें कटे हुए लौकी के टुकड़े, हल्दी, नमक, टमाटर और हरी मिर्च मिलाएं. अब आप 2-3 कप पानी डालें और कुकर को 3-4 सीटी तक पकाएं.
- इसके बाद कुकर ठंडा होने पर दाल को हल्का मैश कर लें.
- अब आप तड़का तैयार करने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें, फिर इसमें जीरा, हिंग, सूखी लाल मिर्च और लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- इसके बाद लाल मिर्च पाउडर डालें. अब आप तैयार हुए तड़के को दाल में डालकर 2-3 मिनट धीमी आंच पर उबालें.
- लास्ट में ऊपर से हरा धनिया डालें और ढककर 1 मिनट रहने दें. अब तैयार है आपका गरमा-गरम लौकी दाल इसे आप रोटी या चावल के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Gajar Ka Raita: बिरयानी हो या पराठा, इस बार ट्राई करें गाजर का रायता, एक बार खाया तो बार-बार चाहेंगे बनाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










