Aloo Methi Pakora: सर्दियों में मेहमानों के लिए तैयार करना है स्नैक्स, तो जरूर बनाएं आलू-मेथी के पकौड़े
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 03 Jan 2026 3:01 PM
आलू मेथी के पकौड़े (AI Image)
Aloo Methi Pakora: सर्दियों के मौसम में आप भी घर आए मेहमानों के लिए तैयार करना चाहते हैं टेस्टी स्नैक्स तो जरूर ट्राई करें आलू-मेथी के पकौड़े. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं आलू-मेथी के पकौड़े को बनाने का तरीका.
Aloo Methi Pakora: घर पर मेहमान आने वाले हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि उनके लिए स्नैक्स में झटपट क्या बनाया जाए तो आप पकौड़े बना सकते हैं. ठंड के मौसम में आप आलू-मेथी के पकौड़े बना सकते हैं. आलू-मेथी के पकौड़े बहुत टेस्टी होते हैं और आप इन्हें जल्दी से बनाकर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं. ठंड के मौसम में गरमा-गरम, क्रिस्पी और स्वाद से भरपूर ये पकौड़े चाय का स्वाद बढ़ा देंगे और मेहमानों के चेहरे पर भी मुस्कान ले आएंगे.
आलू-मेथी के पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- आलू- 2-3
- मेथी के पत्ते- 1 कप
- बेसन- 1 कप
- अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
- नमक- स्वादानुसार
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- पानी- जरूरत के अनुसार
- तेल- जरूरत के अनुसार
आलू-मेथी के पकौड़े को कैसे तैयार करें?
- आलू-मेथी के पकौड़े को बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें. अब आप मेथी के पत्तों को अच्छे से धोकर साफ कर लें और बारीक काट लें.
- अब आप एक बड़े बर्तन में बेसन को लें. इसमें आप आलू और मेथी के पत्तों को डाल दें. अब आप इसमें अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और चावल का आटा डाल दें. नमक और धनिया पत्ती डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. जरूरत के हिसाब से पानी डालकर पकौड़े का बैटर तैयार कर लें.
- पकौड़े बनाने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करें. अब मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को तेल में डालकर क्रिप्सी होने तक फ्राई कर लें. एक बार में आप 4-5 पकौड़े को फ्राई करें. इस तरीके से आप सारे पकौड़े को बना लें और गरमा-गरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










