Aloo Matar Sabji: ठंड के दिनों में लंच के लिए परफेक्ट है आलू मटर की सब्जी, स्वाद ऐसा कि बच्चे हर बार करेंगे बनाने की डिमांड 

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 06 Nov 2025 1:07 PM

विज्ञापन

aloo matar ( AI Image)

Aloo Matar Sabji: ठंड के मौसम में आप टेस्टी सब्जी बनाना चाहते हैं तो आलू मटर की सब्जी को बनाएं. आप इस रेसिपी को लंच में बना सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं आलू मटर की सब्जी को बनाने का आसान तरीका.

विज्ञापन

Aloo Matar Sabji: लंच की थाली में चावल-रोटी के साथ टेस्टी सब्जी बनाने की सोच रहे हैं तो आप आलू मटर की सब्जी को बना सकते हैं. ठंड के मौसम में हरी मटर और आलू से बनी ये सब्जी बहुत स्वादिष्ट होती है. आलू मटर की सब्जी को बच्चे भी बड़े चाव से खाते हैं. आप भी इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें. इसका स्वाद लाजवाब होता है और एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाएंगे. आप इस सब्जी को चावल, पराठे, रोटी या पूरी के साथ सर्व कर सकते हैं.  

आलू मटर की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • हरे मटर- 1 कप
  • आलू- 2-3 
  • प्याज- 1
  • टमाटर-1 बारीक कटा हुआ
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा
  • नमक- स्वादानुसार
  • कसूरी मेथी- 1 चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए
  • जीरा- एक चम्मच
  • तेज पत्ता- 1
  • दालचीनी- एक छोटा टुकड़ा

आलू मटर की सब्जी को कैसे तैयार करें?

  • आप आलू को छील लें और टुकड़ों में काट लें. एक कड़ाही में तेल गर्म करें और आलू के टुकड़ों को तलें. आलू थोड़ा नरम हो जाए तो आप इसे प्लेट में निकाल लें. 
  • अब आप दूसरी कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल को डालें. इसमें आप जीरा, तेज पत्ता और दालचीनी को डालें. फिर इसमें बारीक कटे प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें. इसमें टमाटर को भी डाल दें और नरम होने तक पका लें. इसमें आप हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें. मसाले को अच्छे से पका लें. अब आलू और मटर डालकर कम आंच पर पका लें.
  • अब थोड़ी पानी डालें और ढककर पका लें. इसमें आप कसूरी मेथी और गरम मसाला डालें. इसे थोड़ी देर के लिए पका लें. इसके ऊपर आप धनिया पत्ती को डाल दें.

यह भी पढ़ें- Chickpea Salad Recipe: क्रंची, फ्रेश और फ्लेवरफुल चना सलाद, आसानी से तैयार करें ये टेस्टी रेसिपी 

यह भी पढ़ें- Oats Vada Recipe: चाय टाइम के लिए परफेक्ट स्नैक रेसिपी, तैयार करें ओट्स और चना दाल वड़ा

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola