ePaper

Aloo Corn Cutlet Recipe: बच्चों के टिफिन और शाम के नाश्ते के लिए जरूर ट्राई करें ये हेल्दी और टेस्टी कटलेट

Updated at : 05 Apr 2025 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
Aloo Corn Cutlet Recipe

Aloo Corn Cutlet Recipe

Aloo Corn Cutlets Recipe: हम आपको बताने जा रहे हैं आलू कॉर्न कटलेट बनाने की आसान विधि, जो शाम के नाश्ते और बच्चों के टिफिन के लिए एक बेहतरीन हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है.

विज्ञापन

Aloo Corn Cutlet Recipe: शाम का नाश्ता हो या बच्चों का टिफिन, स्वादिष्ट और सेहतमंद दोनों ही होना बहुत जरूरी है. बोरिंग टिफिन होने पर अक्सर बच्चे बिना खाए टिफिन वापस ले आते हैं. साथ ही शाम के समय अगर कोई मेहमान आ रहे हों या खुद कुछ खाने का मन हो, तो स्वादिष्ट स्नैक्स कैसे तैयार किया जाए, यह समझ ही नहीं आता. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप मिनटों में बना सकती हैं. हम आपको बताने जा रहे हैं आलू कॉर्न कटलेट बनाने की आसान विधि, जो शाम के नाश्ते और बच्चों के टिफिन के लिए एक बेहतरीन हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है.

सामग्री

  • मक्का – 1 कप
  • आलू (उबले और मैश किए हुए) – 2 मीडियम  
  • प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1/2
  • शिमला मिर्च  (बारीक कटी हुई) – 1/4
  • हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)- 1
  • अदरक का पेस्ट – 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
  • गरम मसाला – 1/2 चम्मच
  • बेसन (भुना हुआ) – 1 बड़ा चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स – 1/4 कप
  • कॉर्न फ्लोर – 1 बड़ा चम्मच
  • काली मिर्च (कुटी हुई) – 1/4 चम्मच
  • नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
  • तेल – डीप फ्राई के लिए
  • नमक – 1/4 चम्मच

विधि

  1. आलू कॉर्न कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले 2 बड़े चम्मच उबले हुए मक्का के दाने को निकालकर बाकी के उबले कॉर्न को मिक्सी में डालकर पीस लें. इसे बिना पानी मिलाए मोटा पेस्ट बना लें.
  2. इस पेस्ट को एक बड़े मिक्सिंग बाउल में डालें और उबले हुए मैश किए हुए आलू, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट, मसाले और नमक मिलाएं.
  3. अब इसमें ब्रेड क्रम्ब्स, भुना हुआ बेसन, कॉर्न फ्लोर, उबले हुए मक्का के दाने जो अलग रखे थे, कुटी हुई काली मिर्च और नींबू का रस मिलाकर सब कुछ अच्छी तरह मिला लें ताकि एक आटा बन जाए.
  4. अगर आटे में अधिक नमी हो तो और ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं.
  5. इसके बाद हाथों पर तेल लगाकर इस गूंथे हुए आटे से कबाब के शेप बनाएं. आप इसे गोल आकार में आसानी से बना सकते हैं.
  6. अब मीडियम आंच पर पैन में तेल गरम करें. जब तेल गरम हो जाए, तो इसमें तैयार कबाब के शेप्स को डीप फ्राई करें और मीडियम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें. जब यह सुनहरा भूरा रंग का हो जाए, तो इसे तेल से छान कर निकाल लें.
  7. स्वादिष्ट और हेल्दी आलू कॉर्न कटलेट तैयार है. अपनी पसंदीदा सॉस या चटनी के साथ इसे गरमा गरम परोसें और बच्चों को टिफिन में दें.

ये भी पढ़ें: Kids Lunch Recipe: बच्चों के टिफिन और सुबह के नाश्ते के लिए मिनटों में बनाएं ये हेल्दी और टेस्टी नगेट्स

ये भी पढ़ें: Cheese Chilli Toast Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं चिली चीज टोस्ट, नोट करें आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें: Eggless Banana Pan Cake Recipe: बिना अंडे के स्वादिष्ट पैन केक बनाने कीआसान विधि, 15 मिनट में बनकर होगा तैयार

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola