Rashifal Today: 24 नवंबर को कन्या और धनु राशि वालों काा दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा, देखें आज का राशिफल

Updated:
विज्ञापन

Rashifal Today,24 नवंबर 2021: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है.इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आइए, जानते हैं 24 नवंबर का राशिफल.

विज्ञापन
undefined

मेष से मीन राशिवालों के लिए 24 नवंबर वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

undefined

मेष राशि

आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा. खर्चों में बढ़ोतरी होने से कुछ परेशान दिखेंगी. स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा. अधिक ठंडी खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें. इससे कफ की दिक्कत हो सकती है.

undefined

वृषभ राशि / वृष राशि

आज आपको अपने दोस्तों के बीच लोकप्रिय होने के लिए थोडा नम्र बनना होगा. आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होगा. आप अपने जीवन में नई मिसाल स्थापित करते हुए आगे बढ़ेंगे. कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी.

undefined

मिथुन राशि

धन लाभ हो सकता है. ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा. कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं. अविवाहित लोगों का विवाह भी तय हो सकता है. आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं. आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे.

undefined

कर्क राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं. आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है. आपका पैसा कहीं रुक सकता है. आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल कर सकते हैं. ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है.

undefined

सिंह राशि

आज का दिन बेहद सतर्कता से भरा रहेगा. स्वास्थ्य में सुधार होना आपके ऊपर निर्भर करेगा. बेवजह की चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं. शिक्षा में मन कम लगेगा. यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज चुनौती का सामना करना पड़ेगा.

undefined

कन्या राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आज आप कोई बड़ा कार्य संपन्न कर सकते हैं. आपके द्वारा किये गए सभी प्रयास सफल रह सकते है. आपत्ति जनक फैसले करने से आपको बचाना चाहिए. दिन आपके लिए बेहतर रह सकता है. कुछ बड़ी बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है.

undefined

तुला राशि

सोचे हुए पुराने काम शुरू करें. फायदा हो सकता है. आज आप अच्छा महसूस करेंगे. सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है. परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं. दोस्तों के साथ समय बिताएंगे. किसी तरह के निवेश की योजना भी बना सकते हैं.

undefined

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी. आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं. अचानक कहीं बाहर जाने के योग बन रहे हैं.

undefined

धनु राशि

आज का दिन मध्यम रहेगा. परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा. काम के सिलसिले में परिवार वालों के सहयोग से कई काम बनेंगे. शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में भी दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी से दूरी कम होगी. खर्चे काफी होंगे. स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

undefined

मकर राशि

आज आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की पूरी-पूरी संभावना नजर आ रही है. आपके जीवन में आने वाली परेशानी समाप्त हो जाएंगे. बिजनेस के सिलसिले में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है. आपको पार्टनर से उपहार मिल सकता है. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा.

undefined

कुंभ राशि

आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे. दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे. भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं. रोजमर्रा के कामकाज ज्यादा ही रहेंगे.

undefined

मीन राशि

आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है. परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं. इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है. आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola