ePaper

फेसबुक का अंदाज़ होगा निराला, मार्क ने ऐड किया ‘भावनाओं का बटन’

Updated at : 25 Feb 2016 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक का अंदाज़ होगा निराला, मार्क ने ऐड किया ‘भावनाओं का बटन’

फेसबुक यूजर्स को अक्सर लगता है कि किसी पोस्ट पर सिर्फ़ लाइक और शेयर करने से उनकी सही भावना रियेक्ट नहीं हो पा रही. लेकिन अब आप अपनी भावनाओं का बटन भी दबा पाएंगे. कैसे? आइये आपको बताते हैं… वो यूज़र्स जो फ़ेसबुक पर अपनी भावनाएं जताने के नए तरीक़े ढ़ूंढते हैं, उनके लिए कंपनी […]

विज्ञापन

फेसबुक यूजर्स को अक्सर लगता है कि किसी पोस्ट पर सिर्फ़ लाइक और शेयर करने से उनकी सही भावना रियेक्ट नहीं हो पा रही. लेकिन अब आप अपनी भावनाओं का बटन भी दबा पाएंगे. कैसे? आइये आपको बताते हैं…

वो यूज़र्स जो फ़ेसबुक पर अपनी भावनाएं जताने के नए तरीक़े ढ़ूंढते हैं, उनके लिए कंपनी ने 6 नए इमोटिकॉन लॉन्च किए हैं, जिनके ज़रिए अब वो खुशी, आश्चर्य, प्यार और बहुत कुछ बता सकते हैं.

ये 6 नए बटन हैं- लव, हाहा, वाओ, दुख़ और ग़ुस्सा.

जब आप किसी पोस्ट पर माउस रखते हैं तब ये 6 नए बटन दिखने लगते हैं. अब आप किसी पोस्ट पर हँसना चाहते हैं या दुखी होना चाहते हैं, तो आपके पास इसके लिए एक बटन है.

नए इमोजी के बारे में कंपनी के संस्थापक मार्क ज़करबर्ग ने अपने फ़ेसबुक पर कहा, "हर पोस्ट ऐसी नहीं होती कि आप उस पर लाइक बटन प्रेस कर सकें."

पिछले कुछ समय से फ़ेसबुक चाहता था कि लोग उसके सोशल मीडिया पर लाइक और शेयर के अलावा भी बहुत कुछ कर सकें.

ज़करबर्ग ने इसी साल कहा था कि लाइकबटन आए लंबा समय हो गया है और किसी चीज़ नापसंद करने का बटन शुरू करने की मांग काफ़ी समय से हो रही थी.

कंपनी ने स्पेन, आयरलैंड और कुछ अन्य देशों में पहले ही 6 नए रिएक्शन बटन भी आज़माए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola