ePaper

पानी नहीं लाने पर दारोगा ने चालक को पीटा, हुआ सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला

Updated at : 05 Jan 2021 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
पानी नहीं लाने पर दारोगा ने चालक को पीटा, हुआ सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला

पानी नहीं लाने पर दारोगा ने चालक को पीटा

विज्ञापन

लातेहार : बरवैया पुलिस पिकेट प्रभारी (दारोगा) आशीष सिंह ने सिपाही राजू कुमार के साथ मिल कर सोमवार को एक टेंपो चालक लवकेश सिंह की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने पिकेट प्रभारी के आदेश देने के बाद भी बाजार से पानी का जार लाने से इनकार कर दिया था. घटना से नाराज बरवैया के ग्रामीणों ने पिकेट का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी.

इसकी सूचना पर लातेहार एसपी प्रशांत आनंद ने पिकेट प्रभारी और आरोपी जवान को निलंबित कर दिया है. वहीं, घायल टेंपो चालक को इलाज के लिए पहले मनिका स्वास्थ्य केंद्र और उसके बाद लातेहार सदर अस्पताल ले जाया गया है. जानकारी के अनुसार, पिकेट प्रभारी आशीष सिंह ने टेंपो चालक लवकेश सिंह से कहा कि वह मनिका बाजार जाकर पानी का जार लेकर आये. इस पर टेंपो चालक ने कहा कि सर! मैं पानी नहीं ला पाऊंगा, क्योंकि मुझे मेदिनीनगर जाना है.

यह सुन दारोेगा गुस्सा गये और सिपाही राजू की मदद से चालक को टेंपो से खींच कर उतारा और पीटते हुए पिकेट में ले गया. वहां भी उसकी पिटाई की. घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली, वे आक्रोशित हो उठे. गुस्साये ग्रामीणों ने पिकेट को घेर लिया. इसके बावजूद पिकेट प्रभारी चालक को पीटते रहे.

इस पर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया और वे पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इधर, घटना की सूचना मिलने पर एसपी के निर्देश पर बरवाडीह एसडीपीओ अमरनाथ बरवैया पुलिस पिकेट पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिकेट प्रभारी अक्सर ऐसी दबंगई करते हैं. एसडीपीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया.

Posted by : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola