VIDEO : नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, एक लापता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2017 11:24 AM
किशनगंज : बिहार के किशनगंज जिले में शुक्रवार की देर शाम नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूब गये. जानकारी के मुताबिक इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गयी है, वहीं दो बच्चों को बचा लिया गया है. पांच बच्चों में से एक बच्चा गायब है, जिसकी तलाश जारी है. सभी बच्चे […]
किशनगंज : बिहार के किशनगंज जिले में शुक्रवार की देर शाम नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूब गये. जानकारी के मुताबिक इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गयी है, वहीं दो बच्चों को बचा लिया गया है. पांच बच्चों में से एक बच्चा गायब है, जिसकी तलाश जारी है. सभी बच्चे जिले के पोठिया प्रखंड के खड़खड़ी घाट में नहाने गये थे, इसी दौरान वह धार वाले इलाके में चले गये. थोड़ी देर बाद पांचों बच्चे डूबने लगे. आनन-फानन में वहां मौजूद कुछ लोगों ने दो बच्चों को किसी तरह निकाल लिया, लेकिन दो बच्चों के शव बाद में मिले.
घटना की सूचना के बाद पहुंचे स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मृतक बच्चों के परिवार वालों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है. घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. हालांकि, नदी में एक और बच्चे के शव की तलाश अभी जारी है.
यह भी पढ़ें-
किशनगंज : दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या बेलवा की घटना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










