पटना में खान सर की कोचिंग में लगी आग, परिसर में अफरातफरी के बीच भागने लगे छात्र, मौके पर पहुंची दमकल टीम

Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

खान सर की कोचिंग में लगी आग

Khan Sir Coaching Fire : पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर में गुरुवार को बिजली बोर्ड के तार में आग लगने से अफरातफरी मच गई. क्लास के दौरान धुआं फैलने पर छात्र बाहर निकल गए. शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. दमकल की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित कर ली गई.

विज्ञापन

Khan Sir Coaching Fire : मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर में गुरुवार को बिजली बोर्ड के तार में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई. घटना के समय सेंटर में नियमित कक्षाएं चल रही थीं. तार में आग लगने के बाद धुआं फैलने लगा, जिससे छात्रों में दहशत का माहौल बन गया और वे क्लासरूम से बाहर निकल आए.

धुआं फैलते ही बाहर निकले छात्र

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली बोर्ड के तार में अचानक आग लग गई, जिसके बाद परिसर में तेजी से धुआं फैलने लगा. धुआं देखकर छात्रों के बीच आग लगने की खबर फैल गई और वे एहतियातन कक्षाओं से बाहर निकलने लगे. हालांकि सेंटर के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया.

दमकल की टीम भी पहुंची

घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची. हालांकि आग को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित कर लिया गया था, जिससे किसी बड़े नुकसान की स्थिति नहीं बनी. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

दो बार हो चुका है फायर सेफ्टी ऑडिट

अग्निशमन विभाग की टीम हाल ही में दो बार कोचिंग संस्थान का फायर सेफ्टी ऑडिट कर चुकी है. सात जून और 23 जून को हुई जांच के दौरान अग्नि सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई कमियां सामने आई थीं. इसके बाद कोचिंग प्रबंधन को नोटिस जारी कर 10 दिनों के भीतर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था.

बड़ा हादसा टला

समय रहते आग पर काबू पा लेने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ. घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है. वहीं प्रशासन पूरे मामले की निगरानी कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : खान सर की गिरफ्तारी पर 27 जून तक रोक, रौशन आनंद के भाई और कर्मचारी को मिली जमानत

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन