JoSAA Counselling 2025: राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
JoSAA Counselling 2025
JoSAA Counselling 2025: JoSAA काउंसलिंग 2025 के राउंड 3 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. छात्र वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. सीट एक्सेप्टेंस फीस और डॉक्यूमेंट अपलोड की आखिरी तारीख 4 जुलाई है.
JoSAA Counselling 2025: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने JoSAA काउंसलिंग 2025 के तहत राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. जो छात्र इस राउंड में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की जरूरत होगी.
कब तक करें फीस भुगतान और डॉक्यूमेंट अपलोड?
जिन उम्मीदवारों को राउंड 3 में सीट मिली है, वे 2 जुलाई से 4 जुलाई 2025 तक सीट एक्सेप्टेंस फीस का भुगतान कर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज भी अपलोड कर सकते हैं. अगर फीस भुगतान से जुड़ी कोई समस्या होती है, तो उसका समाधान 5 जुलाई को किया जाएगा.
इसके अलावा, जो छात्र अपनी सीट वापस लेना चाहते हैं, वे 5 जुलाई तक सीट विदड्रॉ से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
ऐसे करें JoSAA राउंड 3 का रिजल्ट चेक
- JoSAA की वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर “JoSAA Counselling 2025 Round 3 Seat Allotment Result” लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा. उसे अच्छे से चेक करें.
- रिजल्ट का प्रिंटआउट लें ताकि भविष्य में काम आ सके.
किन कॉलेजों के लिए होती है JoSAA काउंसलिंग?
JoSAA काउंसलिंग के जरिए देश के 127 प्रमुख तकनीकी संस्थानों में एडमिशन दिया जाता है। इनमें शामिल हैं:
- 23 IITs
- 31 NITs
- IIEST शिबपुर
- 26 IIITs
- और 47 अन्य सरकारी फंडेड तकनीकी संस्थान (GFTIs)
सभी कोर्सेज में दाखिला एकीकृत प्लेटफॉर्म के जरिए किया जाता है. इच्छुक छात्र अधिक जानकारी के लिए josaa.nic.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
Also Read: Most Dangerous Job 2025: ऑफिस न बाॅस का झंझट! लाखों में Salary, फिर भी लोग नहीं करना चाहते ये काम
Also Read: JNU ने विदेशी छात्रों की फीस में की भारी कटौती, 80% तक कम हुआ ट्यूशन फीस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










