Jehanabad : 24 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बुधवार की रात परासी थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 24 लीटर देसी शराब बरामद किया और इस धंधे में संलिप्त एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

कलेर. बुधवार की रात परासी थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 24 लीटर देसी शराब बरामद किया और इस धंधे में संलिप्त एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. जानकारी देते हुए पारसी थानाध्यक्ष अनवर अली ने बताया कि बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर कामता स्थित फुलवारी में छापेमारी किया गया जहां से कामता ग्राम निवासी उपेंद्र राजवंशी को 15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं मसदपुर ग्राम स्थित सिकंदर चौधरी के घर से छापेमारी कर 9 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. मौके से शराब तस्कर पुलिस की आने के भनक मिलते ही भागने में सफल रहे. परासी थानाध्यक्ष अनवर अली ने बताया कि तस्कर के खिलाफ परासी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है. वहीं पुलिस ने बताया िक शराब तस्करों के िखलाफ आगे भी अभियान चलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन