एक घर, एक गैस कनेक्शन: अब नहीं चलेंगे रसोई में दो-दो चूल्हे, सरकार का नया नियम!

Published by : Abhishek Pandey Updated At : 20 May 2026 12:00 PM

विज्ञापन

Cooking Gas New Rule : क्या आपके घर में भी सिलेंडर और पाइप वाली गैस (PNG) दोनों हैं? तो सावधान हो जाइए! सरकार के नए 'नो ड्यूल कनेक्शन' नियम के तहत अब आप दोनों का इस्तेमाल एक साथ नहीं कर पाएंगे. 30 जून तक आपको इनमें से कोई एक कनेक्शन सरेंडर करना होगा, नहीं तो आपका एलपीजी कनेक्शन खुद-ब-खुद ब्लॉक हो जाएगा.

विज्ञापन

Cooking Gas New Rule : आजकल कई घरों में एक अजीब सा ट्रेंड देखने को मिलता है. घर में पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) तो लगी ही होती है, लेकिन बैकअप के तौर पर लोग एक एलपीजी (LPG) सिलेंडर भी कोने में छुपा कर रखते हैं कि ‘क्या पता कब जरूरत पड़ जाए!’ लेकिन अब ऐसा नहीं चल पाएगा.

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव की वजह से देश में एलपीजी की थोड़ी किल्लत (शॉर्टेज) चल रही है. सरकार इस समस्या से निपटने के लिए तेजी से पाइप वाली गैस का नेटवर्क बढ़ा रही है. इसी बीच, सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसे ‘नो ड्यूल कनेक्शन’ (No Dual Connection) नियम कहा जा रहा है. आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि यह पूरा माजरा क्या है और आप पर इसका क्या असर पड़ेगा.

क्या है यह ‘नो ड्यूल कनेक्शन’ का नया नियम ?

आगामी 1 जुलाई से पूरे देश में यह नियम लागू होने जा रहा है. इसके मुताबिक, कोई भी परिवार एक साथ दो-दो सरकारी सब्सिडी का फायदा नहीं उठा सकता. अगर आपके घर में पाइप वाली गैस (PNG) चल रही है, तो आप सरकारी एलपीजी सिलेंडर नहीं रख सकते. सरकार का मानना है कि जब एक घर में पाइप से गैस आ रही है, तो सिलेंडर किसी ऐसे जरूरतमंद को मिलना चाहिए जिसके पास पाइप वाली गैस की सुविधा नहीं है.

अगर दोनों कनेक्शन हैं, तो अब क्या करना होगा?

सरकार ने इसके लिए 30 जून तक की मोहलत दी है. अगर आपके पास दोनों कनेक्शन हैं, तो आपको इनमें से किसी एक को खुद ही सरेंडर (वापस) करना होगा. आप चाहें तो पाइप वाली गैस रखें या फिर सिलेंडर.

बात न मानने पर क्या होगा ?

अगर आप सोचते हैं कि ‘किसे पता चलने वाला है’ और आप 30 जून तक कोई एक कनेक्शन बंद नहीं करते हैं, तो तेल कंपनियों (जैसे IOCL, BPCL, HPCL) को सख्त निर्देश दिए गए हैं.

  • आपकी एलपीजी की नई बुकिंग और रिफिल तुरंत रोक दी जाएगी.
  • आपका एलपीजी कनेक्शन ऑटोमैटिक तरीके से सस्पेंड यानी ब्लॉक कर दिया जाएगा.

Also Read : तेल के बढ़े दाम, ट्रंप की धमकी से फिर घबराया बाजार

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola