पटना सिटी में सनकी दामाद ने सास-ससुर और पत्नी-बच्चे को जिंदा जलाया

Updated:
विज्ञापन
patna news

बिहार पुलिस

Patna News : पारिवारिक कलह में पटना सिटी इलाके से एक व्यक्ति ने खूनी खेल खेला. जहां आपसी विवाद में एक दामाद ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. बुधवार सुबह राजा बाबू खाटू श्याम गली स्थित एक मकान में दामाद ने अपनी ही पत्नी, मासूम बच्चे, सास और ससुर पर पेट्रोल या कोई अन्य ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी. सभी की हालत नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन

Patna News : (अमिताभ श्रीवास्तव/शुभम कुमार) पटना सिटी इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां आपसी विवाद में एक दामाद ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. बुधवार सुबह राजा बाबू खाटू श्याम गली स्थित एक मकान में दामाद ने अपनी ही पत्नी, मासूम बच्चे, सास और ससुर पर पेट्रोल या कोई अन्य ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी. इस भयावह घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. आग की लपटें और चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सभी घायलों को बेहद गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पटना सिटी एसडीपीओ-2 ने बताया कि शुरुआती जांच में परिवार की ओर से दामाद पर आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया गया है. पुलिस इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रही है. आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके और आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बंद कमरे में बिखरा सामान बयां कर रहा था मंजर

घटनास्थल की स्थिति को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वारदात से पहले घर के भीतर काफी विवाद और खींचतान हुई थी. कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला और एक बैग भी रखा हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी या तो किसी तैयारी के साथ आया था या फिर वारदात के बाद कुछ समेटने की कोशिश की गयी थी. मकान मालिक गोविंद अग्रवाल ने बताया कि इस अगलगी में उनके पिता पुरुषोत्तम अग्रवाल, मां नीलम देवी, पत्नी मुन्नी देवी और एक छोटा बच्चा बुरी तरह झुलस गए हैं.

संकरी गली बनी बाधा, स्थानीय लोगों ने साहस दिखाकर निकाला बाहर

सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक गोविंद अग्रवाल के घर से आग की लपटें और धुएं का गुबार निकलता देखा गया. अनहोनी की आशंका में जब लोग घर की तरफ दौड़े तो अंदर का नजारा देखकर दहल गए. चारों पीड़ित आग की लपटों में घिरे हुए थे. इलाका बेहद संकरा होने के कारण शुरुआत में राहत और बचाव कार्य में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. दमकल या बड़ी गाड़ियों का वहां पहुंचना नामुमकिन था, लेकिन स्थानीय युवाओं और पड़ोसियों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत रेस्क्यू किया और बिना वक्त गंवाए अस्पताल पहुंचाया.

एनएमसीएच में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे पीड़ित

सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार चारों पीड़ितों के शरीर का काफी हिस्सा झुलस चुका है, जिसके कारण उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है. फिलहाल उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में सघन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है. पटना सिटी के एसडीपीओ-2 गौरव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी तलब किया है. टीम ने घटनास्थल से जले हुए अवशेष और अन्य नमूने एकत्र किए हैं.घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) भेजा गया है. आग लगने से मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है.

ALSO READ: पीएम श्री स्कूल में चुनावी माहौल, बच्चों ने संभाली कमान, चुनी अपनी सरकार

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन