कोलकाता में मांस कारोबारी को पीट-पीट कर मार डाला, हत्या का कारण पता लगा रही पुलिस

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक

Bengal News: यह घटना हावड़ा के बांकड़ा इलाके की है. घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं.

विज्ञापन

Bengal News: हावड़ा. हावड़ा के बांकड़ा में एक व्यवसायी को अपने घर के सामने ही खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा पाया गया. एक व्यक्ति के लहूलुहान अवस्था में पड़ा होने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस और परिजन व्यक्ति को लेकर पहले स्थानीय नर्सिंग होम में पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों द्वारा मामला स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बड़े अस्पताल में ले जाने को कहा, जिसके बाद घायल व्यक्ति को कोलकाता ले जाया गया, लेकिन एसएसकेएम अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

घर के सामने घायल अवस्था में मिला

इलाके के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति एक मीट व्यापारी था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 26 साल का सादाब कुरैशी सुबह करीब 6 बजे बांक़ड़ा के रसिकल इलाके में अपने घर के सामने सड़क पर पड़ा मिला. पेशे से मीट व्यापारी के गले, गर्दन और शरीर के कुछ दूसरे हिस्सों पर गहरे घाव के निशान थे. लोकल लोगों से सूचना मिलने के बाद उसे सड़क से बरामद किया गया. शुरू में बांकड़ा के इस युवक को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गयी. डॉक्टरों ने उसे कोलकाता के एक हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की सलाह दी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुबह काम पर निकला था सादाब

परिवार के सूत्रों के मुताबिक, सादाब सुबह करीब पांच बजे काम से घर से निकला था. एक घंटे बाद सड़क पर इलाके के लोगों ने सादाब को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा. इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. शुरुआती जांच के बाद पुलिस का मानना है कि मीट व्यापारी की हत्या की गयी है, लेकिन वजह और किसने या किस चीज ने उसकी हत्या की गयी, इसके बारे में पुलिस कुछ कहने की हालत में नहीं है. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है. मृत युवक की पत्नी और एक बच्चा है. घटना को लेकर परिवार और पड़ोसी में मातम का माहौल है.

Also Read: बंगाल के मंत्री दिलीप घोष का दावा, गाय को सहलाने से नियंत्रित होता है ब्लड प्रेशर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola