छात्रा के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Published at :16 Jul 2013 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रा के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

* आरोपित शिक्षक गिरफ्तारआरा : बड़हरा थाना क्षेत्र के जगतपुर पकड़ी गांव में एक शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. इस बाबत पीड़िता ने शिक्षक के विरुद्ध महिला थाने में एक मामला दर्ज कराया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जगतपुर पकड़ी निवासी शिक्षक विद्या भूषण अपने गांव […]

विज्ञापन

* आरोपित शिक्षक गिरफ्तार
आरा : बड़हरा थाना क्षेत्र के जगतपुर पकड़ी गांव में एक शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. इस बाबत पीड़िता ने शिक्षक के विरुद्ध महिला थाने में एक मामला दर्ज कराया है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जगतपुर पकड़ी निवासी शिक्षक विद्या भूषण अपने गांव में ट्यूशन पढ़ाता था. ट्यूशन पढ़ने के लिए शिक्षक के घर गयी 11 वर्षीय छात्रा रोमी (काल्पनिक नाम) को अकेला पाकर शिक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया.

इसके बाद छात्रा वहां से किसी तरह भाग कर अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को आपबीती सुनायी. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना महिला थाने को दी, जहां प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी के नेतृत्व में आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन