Heavy Rain Alert: पूरी रफ्तार में है मानसून, 2 से 3 दिनों में इन राज्यों में देगा दस्तक, भारी बारिश की चेतावनी

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. दो तीन दिनों में यह पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है. मानसून की दस्तक के पहले इन राज्यों के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. मानसून गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ गया है.

Heavy rain alert

अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 2 से 3 दिनों में यह पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है.

Heavy rain alert

अपने सामान्य कार्यक्रम के तहत मानसून सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में पहुंच गया है. मानसून के आगमन के साथ ही एमपी के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई.

Heavy rain alert

मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में पहुंचने के बाद, पूरे सप्ताह अधिकांश क्षेत्रों में मानसून के सक्रिय रहने की उम्मीद है.

Heavy rain alert

अगले 24 घंटे के दौरान, गुजरात, कोकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है.

Heavy rain alert

आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बौछार हो सकती हैं.

Heavy rain alert

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई जगहों पर बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Heavy rain alert

17 से 19 जून के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है. 17 से 20 जून के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार, झारखंड, ओडिशा में गरज के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola