Tea And Biscuits: चाय के साथ बिस्किट खाने के 4 सबसे बड़े नुकसान

Edited by Shweta Pandey
Updated:
विज्ञापन

Tea And Biscuits, Pic By: Social Media

Tea And Biscuits: चाय के साथ बिस्किट खाने से सेहत को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है. चलिए जानते हैं विस्तार से...

विज्ञापन

Tea And Biscuits: सुबह की शुरुआत आमतौर पर लोग चाय से करते हैं. कुछ लोग चाय के साथ बिस्किट खाना पसंद करते हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में आते हैं जो चाय और बिस्किट दोनों एक साथ खाते हैं तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि चाय के साथ बिस्किट खाने से इसका बुरा असर सेहत पर देखने को मिलता है. चाय और बिस्किट खाने से पाचन के साथ-साथ इंसुलिन रेजिस्टेंस, बीपी, बैली फैट, एसिडिटी का खराब खतरा बढ़ जाता है. इस लेख के माध्यम से चलिए जानते हैं चाय के साथ बिस्किट खाने के नुकसान…

कब्ज की समस्या

अगर आप चाय के साथ बिस्किट खाते हैं तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है. क्योंकि बिस्किट मैदा, रिफाइंड चीनी से बना होता है जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. चाय और बिस्किट खाने से कब्ज, सीने में जलन और पाचन से संबंधित अन्य समस्या हो सकती है.

वजन बढ़ाए

चाय और बिस्किट खाने से वजन बढ़ सकता है. क्योंकि चाय में कैफीन और बिस्किट में चीनी, सैचुरेटेड फैट आपका मोटापा और वजन बढ़ाना सकता है. इसलिए अगर आप चाय और बिस्किट का सेवन करते हैं तो तुरंत बंद कर दें. इसका बुरा असर आपके सेहत पर देखने को मिल सकता है.

Also Read: डायबिटीज है तो खाएं ये 5 चीजें, तेजी से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

डायबिटीज में

चाय और बिस्किट दोनों का कॉम्बिनेशन हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है. जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं उन्हें चाय और बिस्किट एक साथ नहीं खाना चाहिए. क्योंकि चाय के साथ बिस्किट खाने से ब्लड शुगर के लेवल बढ़ सकता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक है.

ब्लड प्रेशर बढ़ेगा

अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो चाय के साथ बिस्किट न खाएं. क्योंकि चाय के साथ बिस्किट खाने से ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ बिस्किट्स में नमक की मात्रा ज्यादा होती है जो बीपी को हाई कर सकती है.

Also Read: पीठ और कमर दर्द से चाहिए निजात तो करें ये 2 योगासन, जानिए अभ्यास का सही तरीका

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola