Tea Side Effects: अगर आप भी सुबह खाली पेट पीते हैं चाय तो संभल जाइए, दे रहे हैं इन खतरनाक बीमारियों को दावत

Edited by Shweta Pandey
Updated:
विज्ञापन

Tea Side Effects On Body: चाय से ही लोग सुबह की शुरुआत करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह खाली पेट चाय पीने से होने वाले नुकसान के बारे में.

विज्ञापन

Tea Side Effects On Body: चाय से ही लोग सुबह की शुरुआत करते हैं. क्योंकि चाय की चुस्की लिए बिना नींद ही नहीं खुलती है. भारत में 70 प्रतिशत लोग तो खाली पेट ही चाय पीने की आदी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह खाली पेट चाय पीने से होने वाले नुकसान के बारे में.

चाय पीने से गैस होती है

undefined

अगर आप सुबह में खाली पेट चाय पीते हैं तो सावधान हो जाएं. क्योंकि चाय में मौजूद टैनिन, कैफीन और आर्टिशियल शुगर जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में गैस यानी एसिडिटी बनाने का काम करते हैं. इसलिए कोशिश करें कि चाय पीना पूरी तरह से पीना बंद कर दें.

Also Read: सर्दियों में गोंद खाना है बेहद फायदेमंद, जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स
घबराहट की बीमारी

undefined

शायद ही कोई इस बात को जानता होगा कि चाय पीने से शरीर में घबराहट की समस्या हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि चाय में कैफीन की मात्रा सबसे अधिक होती है. जिससे बेचैनी और घबराहट बढ़ सकती है.

क्या चाय पीने से भूख मर जाती है?

undefined

शोध में पाया गया है कि चाय पीने से भूख मर जाती है. क्योंकि चाय उत्तेजक होती है जो कब्ज़ और पाचक रसों के स्त्राव को रोकती है इसलिए लोगों को भूख नहीं लगती है.

Also Read: Diseases Caused By Less Sleep: कम सोने से होती हैं ये खतरनाक बीमारियां
क्या चाय पीने से होती है डिहाइड्रेशन की समस्या?

undefined

सुबह खाली पेट चाय पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है. क्योंकि चाय में कई ऐसे तत्व होते हैं जिससे यूरिन बार-बार आता है और बॉडी में धीरे-धीरे पानी की कमी हो जाती है.

Also Read: Silent Heart Attack: किशोरों में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा, जानें क्या है साइलेंट अटैक और इसके लक्षण
जानें चाय पीने का सही समय

undefined

अगर आप सोच रहे हैं कि सुबह में चाय नहीं पी सकते हैं तो फिर कब चाय का सेवन किया जाए. दरअसल विशेषज्ञों का कहना है कि खाली पेट तो भूलकर भी चाय नहीं लेना चाहिए. चाय पीने का सही समय खाना खाने के एक या दो घंटे बाद ही है.

Also Read: Healthy Drinks For Anaemia: शरीर में है खून की कमी तो आज से ही सेवन करना शुरू कर दें ये 4 जूस

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola