Mental Health: अधिक तनाव होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, ना करें अनदेखा

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

stress signs

Mental Health: जीवनशैली में आए बदलावों के कारण तनाव भी हमारे जीवन में बढ़ गया है. तनाव हमारे मेंटल हेल्थ के लिए बहुत ही हानिकारक है. तनाव होने पर हमारे शरीर में इसके कुछ लक्षण दिखाई देते हैं.

विज्ञापन

Mental Health: तनाव और स्ट्रेस हमारे जीवन का हिस्सा है. कभी काम का प्रेशर, पढ़ाई की चिंता, पैसे की समस्या के वजह से तनाव की स्थिति हो सकती है. मगर इन दिनों लाइफस्टाइल में आए बदलावों के कारण लोग बहुत ज्यादा तनाव की समस्या से परेशान रहते हैं. अधिक स्ट्रेस लेना सेहत पर भी बुरा असर डालता है. इसका नकारात्मक प्रभाव मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर पड़ता है. आगे चलकर ये स्थिति गंभीर रूप भी ले सकती है. ज्यादा तनाव लने पर हमारा शरीर कुछ इशारे देता है. जरूरत है इन संकेतों पर ध्यान देने की. अगर आप की भी बॉडी में अधिक तनाव लेने के कारण ये लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो इनको हल्के में लेने की गलती ना करें. तो आइए विस्तार से जानते हैं इन लक्षणों के बारे में. 

एकाग्रता में कमी 

तनाव के वजह से हमारा दिमाग सही तरीके से काम नहीं कर पाता है. जिस बात को लेकर हम तनाव की स्थिति में रहते हैं उसी में हमारा मन उलझा हुआ रहता है. इस कारण एकाग्रता में कमी देखी जाती है. 

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Health Tips: आपके माइग्रेन के दर्द को और भी ज्यादा बढ़ा देती है डायट में शामिल की गयी ये चीजें, आज ही बनाएं दूरी

यह भी पढ़ें: Health Tips:- अगर आप भी नही कर पा रहे हैं अपने काम पर फोकस तो जरूरत है एकाग्रता बढ़ाने की, करें ये उपाय

वजन बढ़ना 

स्ट्रेस की वजह से पाचन क्रिया पर असर पड़ता है और अपच, कब्ज की समस्या हो सकती है. अधिक तानव का एक  लक्षण वजन बढ़ना भी है.  

थकान और सिरदर्द 

अगर आपको भी अक्सर थकान महसूस होता है और थकान को दूर करने के उपायों को करने के बाद भी यह स्थिति बनी रहती है तो ये तनाव के कारण हो सकता है. अधिक तानव के कारण सिरदर्द की समस्या बनी रह सकती है. 

अनिद्रा और कमजोर इम्यूनिटी 

ठीक तरीके से नींद ना आना भी तनाव का लक्षण है. अनिद्रा की समस्या के कारण हमारी दिनचर्या भी ठीक तरीके से नहीं चल पाती है और इसका असर सेहत पर भी पड़ता है. तनाव हमारे इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है जिसके वजह से बीमारी होने का खतरा बना रहता है. 

त्वचा पर असर 

अधिक बढ़ता हुआ तनाव स्किन पर भी प्रभाव डालता है. इसके कारण त्वचा बेजान दिखाई देने लगती है और स्किन संबंधित परेशानी हो सकती है.  

यह भी पढ़ें: Health Tips:- अब तो WHO ने भी कह दिया की ना खाएं इन चीजों को वरना गंभीर परिणाम हो सकते हैं

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola