Health Tips: आपके माइग्रेन के दर्द को और भी ज्यादा बढ़ा देती है डायट में शामिल की गयी ये चीजें, आज ही बनाएं दूरी

migraine
Health Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको कभी भी माइग्रेन की समस्या होने पर नहीं करना चाहिए. इन चीजों के सेवन से समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है.
Health Tips: माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपनी सेहत का खासतौर पर ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है. यह एक तरह का न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जिसकी वजह से अगर आप छोटी सी भी गलती करते हैं तो समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है. बता दें अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आपको अपने डायट का खासतौर पर ज्यादा ख्याल रखना चाहिए. कई बार आपके गलत खान-पान की वजह से भी आपको माइग्रेन (Migraine) की समस्या हो सकती है. आज की इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको कभी भी नहीं करना चाहिए अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
चॉकलेट्स
अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आपको कभी भी चॉकलेट्स का सेवन नहीं करना चाहिए. इसमें मौजूद टायरामाइन आपके ब्रेन में केमिकल बैलेंस को बिगाड़ सकता है. केमिकल बैलेंस बिगड़ने से आपका माइग्रेन का दर्द ट्रिगर भी हो सकता है. अगर आप चॉकलेट काफी ज्यादा पसंद है तो भी आपको इसका सेवन जितना हो सके कम करना चाहिए.
हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Health Tips: अगर शरीर में दिखने लगे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, कैंसर के हो सकते हैं लक्षण
ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां
पनीर
माइग्रेन से पीड़ित लोगों को कभी भी पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए. पनीर में भी आपको भरपूर मात्रा में टायरामाइन पाया जाता है जो माइग्रेन को ट्रिगर करने में एक अहम भूमिका निभाता है.
प्रोसेस्ड मीट
अगर आप प्रोसेस्ड मीट का सेवन करते हैं तो इससे भी आपका माइग्रेन बढ़ सकता है. इस तरह की चीजों में नाइट्राइट्स और नाइट्रेट्स जैसे केमिकल्स पाए जाते हैं. इनके सेवन से आपका माइग्रेन का दर्द बढ़ सकता है.
खट्टे फल
अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो हर कीमत पर संतरे या फिर नींबू जैसे खट्टे फलों का सेवन करने से आपको बचना चाहिए. ये माइग्रेन के दर्द को बढ़ाने का काम करते हैं. माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खट्टे फलों का सेवन करना बंद कर देना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










