ePaper

Health Tips: क्यों आपको 30 दिनों तक खाली पेट चबाना चाहिए करी पत्ता?

Updated at : 18 Feb 2025 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
curry leaves

pic credits: unsplash

Health Tips: जब आप महीनेभर हर सुबह खाली पेट करी पत्ते चबाते हैं तो ऐसे में आपके सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं. आज हम आपको इन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Health Tips: अगर आप करी पत्ते (Curry Leaves) नहीं खाते हैं तो आज ही से इसे खाना शुरू कर दें. जब आप इसका सेवन नियमित तौर पर करना शुरू करते हैं तो कुछ ही समय में आपके सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिन्हें करी पत्ते के गुणों के बारे में कुछ भी मालूम नहीं है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर 30 दिनों तक खाली पेट करी पत्ते चबाने से आपके सेहत को कौन से फायदे हो सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

चेहरे पर आता है निखार

सिर्फ महीनेभर खाली पेट करी पत्ते चबाने से ही आपके चेहरे में एक अलग सा निखार आ जाता है. अगर आप ग्लोइंग स्किन की चाहत रखते हैं तो आपको हर सुबह 7 से 10 करी पत्ते जरूर चबाने चाहिए.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां

कोलेस्ट्रॉल लेवल होता है कम

महीनेभर खाली पेट करी पत्ता चबाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी हद तक कम हो जाता है. अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है तो ऐसे में आपको करी पत्ता जरूर चबाना चाहिए। इससे आपको काफी फायदा होता है.

डाइजेशन में मदद

अगर आपको डाइजेशन से जुड़ी कोई समस्या है तो ऐसे में आपको हर सुबह खाली पेट करी पत्ता जरूर चबाना चाहिए. हर सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने से आपको पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: Worst Morning Habits: भरी जवानी में ही हो जाएंगी बुढ़ापे वाली बीमारियां, सुबह के समय भूलकर भी न करें ये गलतियां

वेट लॉस में मदद

अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है और आप उसे घटाने की सोच रहे हैं तो ऐसे में आपको खाली पेट करी पत्ता जरूर चबाना चाहिए. खाली पेट इसके सेवन से आपको अपने बढ़े हुए वजन को कम करने में काफी मदद मिलती है.

बॉडी को करता है डिटॉक्सिफाई

जब आप हर सुबह खाली पेट करी पत्ते चबाते हैं तो ऐसे में आपका शरीर अंदर से क्लीन हो जाता है. सिर्फ 30 दिनों तक इसके नियमित सेवन से आपको अपने शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन आपके सेहत के लिए वरदान, इन समस्याओं से दिलाता है छुटकारा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola