Health Tips: गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन आपके सेहत के लिए वरदान, इन समस्याओं से दिलाता है छुटकारा

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Health Tips: अगर आप गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन नहीं करते हैं तो आपको आज से ही इसका सेवन करना शुरू कर देना चाहिए. जब आप नियमित तौर पर इसका सेवन करते हैं तो आपको कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता हैं.

विज्ञापन

Health Tips: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे गुड़ का सेवन करना पसंद न हो. यह खाने में मीठा तो होता ही है बल्कि हमारे सेहत के लिए भी इसे काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. कहा जाता है अगर आप सर्दियों के इन दिनों में गुड़ का सेवन करते हैं तो यह आपके सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. यह हमारे शरीर में बैलेंस को बनाकर रखने में मदद करता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर क्या होता है जब एक टुकड़ा गुड़ खाने के बाद एक ग्लास गर्म पानी पी लेते हैं तो. तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में विस्तार से.

निकले हुए पेट को अंदर करने के लिए

अगर आपका पेट बाहर निकल रहा है और वजन भी बढ़ रहा है तो ऐसे हालात में आपको गुड़ के साथ गर्म पानी का सेवन जरूर करना चाहिए. आपको दो टुकड़ा गुड़ ले लेना है और उसके बाद एक ग्लास गर्म पानी पी लेना है. गुड़ में मौजूद पोटैशियम, विटामिन बी1 और बी6 के साथ मैग्नीशियम भी पाया जाता है. इसके नियमित तौर पर इसका सेवन करते हैं तो इससे एक्स्ट्रा कैलरीज बर्न करने में मदद मिलती है.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां

नींद न आने की समस्या से राहत

अगर आप रात के समय ठीक से सो नहीं पाते हैं या फिर रात को सोते समय आपको बेचैनी महसूस होती है तो ऐसे में आपको गुड़ के साथ गर्म पानी का सेवन जरूर करना चाहिए. गुड़ में आपको एंटी-डिप्रेसेंट प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जो स्ट्रेस लेवल्स को कम करते हैं और इसके साथ ही बेहतर नींद आने में आपकी मदद करते हैं.

पेट की कई समस्याओं से छुटकारा

अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो ऐसे में आपको हर रात सोने से पहले एक टुकड़े गुड़ के साथ एक ग्लास गर्म पानी पी लेना चाहिए। इसके नियमित सेवन से आपका पेट साफ होता है कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: Worst Morning Habits: भरी जवानी में ही हो जाएंगी बुढ़ापे वाली बीमारियां, सुबह के समय भूलकर भी न करें ये गलतियां

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola