Health Tips: आपकी ये आदतें डाइजेस्टिव सिस्टम को करती हैं बर्बाद, समय रहते सुधरने में है भलाई

pic credits: unsplash
Health Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको जितनी जल्दी हो सके सुधार लेनी चाहिए. आपकी इन आदतों का काफी बुरा प्रभाव आपकी डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ता है.
Health Tips: अक्सर ऐसा कहा जाता है कि अगर आपका डाइजेशन सही रहेगा तो आपकी सेहत अच्छी रहेगी. काफी हद तक ऐसा कहना सही भी है. यह एक मुख्य कारण है कि हमारे लिए अपने डाइजेस्टिव सिस्टम का ख्याल अच्छे से रखना चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि अनजाने में हम कुछ गलतियां करते हैं जिनि वजह से इसका सीधा असर हमारे डाइजेशन पर पड़ता है और हमारी सेहत भी बिगड़ जाती है. जब बार-बार हमारी तबियत बिगड़ने लगती है या फिर डाइजेस्टिव सिस्टम सही से काम नहीं करता तो हम घबरा जाते हैं और डॉक्टरों के चक्कर काटने लग जाते हैं. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो अपने डाइजेशन को दुरुस्त रखना चाहते है. आज हम आपको कुछ ऐसी बुरी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आपने नहीं सुधारा तो इसका सीधा असर आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ता है. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
तला हुआ और मसालेदार चीजों का सेवन
अगर आप अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर रखना चाहते हैं तो ऐसे में यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप आप तली हुई, मसालेदार चीजें और जंक फूड्स का सेवन जितना हो सके कम से कम करें. आपके डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए ये चीजें बिलकुल भी अच्छी नहीं है. जब आप इस तरह की चीजों का सेवन करते हैं तो आपका डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो हो जाता है और आपको कब्ज जैसी समस्याओं से भी जूझना पड़ जाता है.
हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Health Tips: खाने के बाद की गयी इन गलतियों की वजह से आप हो जाते हैं मोटे, दोहराने से बचें
ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे
खाने के बाद तुरंत लेटने की आदत
अगर आप अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखना चाहते है तो आपको कभी भी खाने के तुरंत बाद लेटना नहीं चाहिए. जब आप ऐसी गलती करते हैं तो आपको डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है.
ज्यादा ही ठंडी चीजों का सेवन
अगर आप चाहते हैं कि आपका डाइजेस्टिव सिस्टम सही से काम करे और हेल्दी रहे तो ऐसे में आपको ठंडे पानी या फिर ज्यादा ही ठंडी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए. ठंडी चीजों के सेवन से आपकी डाइजेस्टिव एन्जाइम्स के काम करने की शक्ति पर काफी बुरा असर पड़ता है.
कैफीन और अल्कोहल का ज्यादा सेवन
आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर अल्कोहल और कैफीन से लोडेड चीजों का काफी बुरा प्रभाव पड़ता है. जब आप इन चीजों का ज्यादा सेवन करने लगते हैं तो आपको पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है.
ये भी पढ़ें: Health Tips: किन बीमारियों में भूलकर भी नहीं करना चाहिए आंवले का सेवन, सेहत पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










