Health Tips: किन बीमारियों में भूलकर भी नहीं करना चाहिए आंवले का सेवन, सेहत पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

pic credits: pexels

Health Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें आपको भूलकर भी आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आप आंवले का सेवन करते हैं तो आपकी सेहत पर और भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

विज्ञापन

Health Tips: आंवले को हमारे सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है जिस वजह से इसका सेवन नियमित तौर पर करने की सलाह दी जाती है. आंवले में विटामिन-सी के अलावा आपको विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन-ए पाए जाते हैं. आज की यह आर्टिकल आंवले की वजह से होने वाले फायदों के बारे में बताने के लिए नहीं बल्कि आपको यह बताने वाले हैं कि किन बीमारियों में आपको आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए. चलिए जानते हैं विस्तार से.

ब्लड शुगर लेवल लो होने पर

अगर आपका ब्लड शुगर लेवल लो रहता है तो ऐसे में आपको कभी भी आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए. एक्सपर्ट्स के अनुसार लो ब्लड शुगर लेवल होने पर अगर आप आंवले का सेवन करते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल और नीच चला जाता है. अगर आप आंवले को अपने डायट में शामिल करना चाहते हैं तो पहले आपको डॉक्टर की सलाह पहले लेनी चाहिए.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: खाने के बाद की गयी इन गलतियों की वजह से आप हो जाते हैं मोटे, दोहराने से बचें

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

सर्दी और जुकाम होने पर

अगर आपको सर्दी और जुकाम की समस्या है तो ऐसे में आपको कभी भी आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें आंवला एक ठंडा फल होता है और ऐसे में सर्दी और जुकाम होने पर जब आप इसका सेवन करते हैं तो आपकी समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है.

सर्जरी होने पर

अगर आपकी सर्जरी हुई है तो ऐसे में आपको कभी भी आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आपको आंवले का सेवन करना है तो आपको पहले एक जानकार या फिर डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Health Tips: बार-बार बीमार पड़ने की वजह से सेहत पर पड़ रहा बुरा असर? इस तरह करें अपनी इम्युनिटी को बूस्ट

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola