Health Tips: बार-बार बीमार पड़ने की वजह से सेहत पर पड़ रहा बुरा असर? इस तरह करें अपनी इम्युनिटी को बूस्ट

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

health tips

Health Tips: अगर आप बार-बार बीमार पड़ रहे हैं तो इसके पीछे एक मुख्य कारण आपकी कमजोर इम्युनिटी भी हो सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने कमजोर इम्युनिटी को बेहतर बना सकते हैं. hea

विज्ञापन

Health Tips: अक्सर कमजोर इम्युनिटी होने की वजह से हम बार-बार बीमार पड़ते हैं. वहीं, जब लंबे समय तक ऐसा होता रहता है तो इसका सीधा असर हमारे सेहत पर देखने को मिलता है. जब हमारी इम्युनिटी कमजोर होती है तो ऐसे में हमें बार-बार सर्दी-खांसी और फ्लू जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है खासकर बदलते हुए मौसम में. ऐसा होने की वजह से हम कई बार चिड़चिड़े हो जाते हैं और काफी थके हुए भी महसूस करने लगते हैं. अगर आपके साथ भी यह समस्या है आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी कमजोर इम्युनिटी को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं. एक बेहतर इम्युनिटी आपको बार-बार बीमार पड़ने से बचाने का काम करती है.

एक बैलेंस्ड डायट

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप अपनी कमजोर इम्युनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको एक बैलेंस्ड डायट लेना चाहिए. एक बैलेंस्ड डायट में 60 प्रतिशत तक कार्ब्स, 30 प्रतिशत तक प्रोटीन और 10 प्रतिशत तक फैट होना चाहिए. केवल यहीं नहीं, आपको अपने डायट में जंक फूड का सेवन करना भी कम कर देना चाहिए. इसके साथ ही आपको अपने डायट में सीजनल फलों और सब्जियों को भी शामिल करना चाहिए. इसके अलावा आपकी कमजोर इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए आपको अपने डायट में ड्राई फ्रूट्स और नट्स को भी शामिल करना चाहिए.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: सफेद नमक को कहें गुडबाय, काले नमक के सेवन से आपको होंगे ये जबरदस्त फायदे

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

पर्याप्त मात्रा में पीएं पानी

अगर आप अपनी इम्युनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो आपको प्रतिदिन कम से कम 2.5 लीटर से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए. आपको पानी का सेवन सीजन और अपने हेल्थ कंडीशन को ध्यान में रखकर भी करना चाहिए.

फिजिकल एक्टिविटी और रेस्ट

अगर आप अपनी इम्युनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो आपके लिए अपने डेली रूटीन में फिजिकल एक्टिविटी को जरूर शामिल करना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी से कई तरह की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है. हर दिन 45 मिनट फिजिकल एक्टिविटी करने की आदत डालें और इसे अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं. केवल यहीं नहीं, आपको प्रतिदिन 7 से 8 घंटों की नींद भी लेनी चाहिए.

शराब और सिगरेट से दूरी

अगर आप अपनी इम्युनिटी को बेहतर रखना चाहते हैं तो ऐसे में शराब और सिगरेट जैसी चीजों से जितना हो सके दूरी बनाकर रखें. आप इन चीजों से जितनी दूरी बनाकर रखेंगे आपकी सेहत उतनी ही बेहतर रहेगी.

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Health Tips: शरीर में दिख रहे इन लक्षणों को कभी भूलकर भी न करें नजरअंदाज, गंभीर समस्याओं की तरफ करते हैं इशारा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola