ePaper

Health Tips: मसल बिल्डिंग में मदद कर सकते हैं ये फल, डायट में जरूर करें शामिल

Updated at : 23 Nov 2024 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
fruits for muscle building

fruits for muscle building

Health Tips: अगर आप मसल बिल्डिंग करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डायट में इन फलों को जरूर शामिल करना चाहिए. ये सभी फल आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं.

विज्ञापन

Health Tips: अगर आप मसल बिल्डिंग कर रहे हैं तो ऐसे में आपके लिए एक बैलेंस्ड डायट लेना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब आप एक बैलेंस्ड डायट लेते हैं और अपने शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व देते हैं तो ऐसे में आपके मसल्स को रिपेयर होने में और ग्रो करने में काफी मदद मिलती है. बात अगर करें जरूरी पोषक तत्वों की तो फलों से बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता है जो आपको ये मुहैय्या करा सके. आज की इस आर्टिकल में हम आपको पांच ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी मदद मसल बिल्डिंग के दौरान कर सकते हैं. तो चलिए इन फलों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

केला

अगर आप मसल बिल्डिंग करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको केले का सेवन जरूर करना चाहिए. इसमें आपको भरपूर मात्रा में कार्ब्स और पोटैशियम मिल जाता है. वर्कआउट के बाद जब आपके शरीर में ग्लाइकोजेन लेवल्स नीचे जाते हैं तो ऐसे में केला इसे फिर से भरने में काफी मदद करता है. आप अगर चाहें तो केले को स्मूदी में डालकर भी खा सकते हैं. आप अगर चाहें तो इसे वर्कआउट से पहले या फिर बाद में भी खा सकते हैं.

Also Read: Weight Loss Tips: कितने भी जिद्दी मोटापे को कम करने में मदद करेगा आंवला, इस तरह करें इस्तेमाल

Also Read: Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, कहीं आप कर तो नहीं रहें नजरअंदाज

अमरुद

मसल बिल्डिंग में अमरुद भी आपकी काफी मदद कर सकता है. इसमें आपको प्रोटीन के साथ ही फाइबर और विटामिन-सी भी भरपूर मात्रा में मिल जाता है. इस फल के सेवन से आपकी इम्युनिटी को मजबूत होती ही है बल्कि इसके साथ ही आपके मसल्स रिपेयर भी होते हैं. आप इसे सुबह के नाश्ते में या फिर शाम के समय भी खा सकते हैं.

आम

आम एक सीजनल फल है जिसका सेवन मसल बिल्डिंग के लिए किया जा सकता है. आम में आपको भरपूर मात्रा में कार्ब्स और विटामिन्स मिल जाते हैं. जब आप आम का सेवन करते हैं तो ऐसे में आपका एनर्जी लेवल्स बूस्ट होते है. केवल यहीं नहीं, आम मसल रिकवरी में भी काफी मदद करता है. आप अगर चाहें तो आम का सेवन वर्कआउट के बाद कर सकते हैं.

Also Read: Health Tips: अब सर्दियों में भी आपकी इम्युनिटी नहीं पड़ेगी कमजोर, इन चीजों की मदद से तैयार करें अमेजिंग ड्रिंक

अनार

अनार का सेवन मसल बिल्डिंग के दौरान करना काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें आपको भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मिल जाते हैं. अनार के सेवन से न सिर्फ सूजन कम होता है बल्कि मसल्स तक खून का बहाव भी काफी बेहतर हो जाता है. अनार का सेवन आप जिम में वर्कआउट के बाद कर सकते हैं.

पपीता

मसल ग्रोथ या फिर मसल बिल्डिंग में पपीता भी आपकी काफी मदद कर सकता है. इसमें आपको पपाइन नाम का एक एंजाइम पाया जाता है. इसके सेवन से मांसपेशियों में दर्द की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. आप इसका सेवन किसी भी तरह से कर सकते हैं.

Also Read: Health Tips: क्या होगा अगर आप एक साथ खा लें सेब और केला? पाएं चौंकाने वाला जवाब

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola