Health Tips: अब सर्दियों में भी आपकी इम्युनिटी नहीं पड़ेगी कमजोर, इन चीजों की मदद से तैयार करें अमेजिंग ड्रिंक
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 20 Nov 2024 12:48 PM
winter shot for immunity
Health Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपकी इम्युनिटी सर्दियों के दिनों में भी कमजोर न पड़े तो ऐसे में आपको अपने डेली डायट में इन चीजों की मदद से तैयार किये गए ड्रिंक का सेवन जरूर करना चाहिए.
Health Tips: सर्दियों के इन दिनों में हमारे बीमार होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी समस्याएं इन दिनों में काफी ज्यादा आम है. सर्दियों के इन दिनों में बीमारियों से लेकर कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचे रहने के लिए यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप अपनी इम्युनिटी का ख्याल सही तरीके से रखें. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे अमेजिंग ड्रिंक के बारे में बताने वाले हैं जिसके सेवन से आप सर्दियों के इन दिनों में अपनी इम्युनिटी को मजबूत बना सकते हैं. इस ड्रिंक का सेवन सुबह के समय करने से आपको सबसे ज्यादा फायदे मिल सकते हैं. तो चलिए इस ड्रिंक को कैसे तैयार कर सकते हैं इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
ड्रिंक को बनाने के लिए इन चीजों को पड़ेगी जरूरत
अगर आप घर पर ही इस इम्युनिटी बूस्टिंग ड्रिंक को तैयार करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको संतरे, नींबू, अदरक, हल्दी, शहद और काली मिर्च की जरुरत पड़ेगी. इस ड्रिंक में जितनी भी चीजों का इस्तेमाल किया गया है उनके अपने अलग और खास फायदे हैं. इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आपको सभी चीजों की जरूरत नीचे बताई गयी मात्रा में पड़ेगी.
- एक संतरे का जूस
- आधे नींबू का जूस
- एक इंच लंबा अदरक का टुकड़ा
- एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
- एक चुटकी दालचीनी
- एक चम्मच शहद
- एक चुटकी काली मिर्च
Also Read: Health Tips: हड्डियां अब नहीं होंगी कमजोर, कैल्शियम की कमी को दूर करेंगे ये ड्रिंक्स
इस तरह से तैयार करें जूस
इस इम्युनिटी बूस्टिंग ड्रिंक को तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले एक कांच के ग्लास या फिर जार में संतरे और नींबू के रस को निचोड़कर निकाल लेना होगा. इसके बाद आपको इसमें अदरक के टुकड़े को पीसकर और हल्दी पाउडर को डाल देना होगा. अब आपको इसमें शहद, दालचीनी और काली मिर्च को डालकर अच्छी तरह से मिला लेना होगा. जबतक सभी चीजें अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए इसे चम्मच की मदद से हिलाते रहें. बता दें इस ड्रिंक का सेवन सुबह के समय खाली पेट करना सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है आपकी सेहत के लिए.
Also Read: Health Tips: क्या होगा अगर आप एक साथ खा लें सेब और केला? पाएं चौंकाने वाला जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










