ePaper

Health Tips: क्या होगा अगर आप एक साथ खा लें सेब और केला? पाएं चौंकाने वाला जवाब

Updated at : 12 Nov 2024 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
what happens when you eat apples and bananas together

what happens when you eat apples and bananas together

Health Tips: अगर आपको केले और सेब का सेवन एक साथ करना अच्छा लगता है तो ऐसे में यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की है. आज हम इन दोनों के एक साथ सेवन किये जाने की वजह से आपके सेहत पर पड़ने वाले असर के बारे में बताने वाले हैं.

विज्ञापन

Health Tips: हम में से शायद ही कोई ऐसा हो जिसे फलों का सेवन करना अच्छा न लगता हो. अक्सर हम अपने डायट के बाद या फिर दिन में किसी न किसी समय फलों का सेवन तो करते हैं. गलों की अगर बात करें तो इसमें से सेब और केले ऐसे फलों की श्रेणी में आते हैं तो हर समय हर किसी के घर पर मौजूद होते हैं. केले की अगर बात करें तो इसमें आपको भरपूर मात्रा में पोटेशियम, विटामिन-बी 6, विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है. इसके सेवन से आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है और इसके साथ ही आपका पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है. वहीं, बात करें सेब की तो इसमें आपको फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी के साथ ही कई अन्य तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स मिल जाते हैं. अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो ऐसे में सेब आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. वैसे तो इन दोनों ही फलों के अपने अलग फायदे होते हैं लेकिन क्या हो अगर इन दोनों ही फलों को एक साथ खा लें तो? चलिए जानते हैं विस्तार से.

केला और सेब साथ खाने से होते हैं ये फायदे

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि केले और सेब में आपको भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है और इन दोनों के सेवन से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को एक्टिव रखने में काफी मदद मिलती है. अगर आपको कब्ज की समस्या है तो इससे भी छुटकारा पाने के लिए आप केले और सेब का सेवन कर सकते हैं. केवल यहीं नहीं, इन दोनों ही फलों के सेवन से आपकी इम्युनिटी बूस्ट होती है जिस वजह से आपको इन्फेक्शन और बीमारियों से बचे रहने में मदद मिलती है.

Also Read: Health Tips: क्यों आपको हर सुबह पीना चाहिए किशमिश का पानी? फायदे जानकार चौंक जाएंगे आप

Also Read: Health Tips: खाली पेट कभी भी न खाएं ये चीजें, सेहत को होगा बड़ा नुकसान

आपके दिल के लिए फायदेमंद

बता दें केले में पाया जाने वाला पोटेशियम और सेब में पाया जाने वाला फाइबर आपके दिल को स्वस्थ रखने में काफी हद तक मददगार होता है. केवल यहीं नहीं, ये दोनों ही चीजें आपके ब्लड प्रेशर को भी मैनेज या फिर कंट्रोल करके रखते हैं. केवल यहीं नहीं, इन दोनों ही फलों को जब आप एक साथ खाते हैं तो इससे आपको अपने बढ़े हुए वजन को कम करने में भी काफी मदद मिलती है. इन दोनों ही फलों में फाइबर काफी ज्यादा और कैलरीज काफी कम मिलती है.

हो सकते हैं ये नुकसान

अगर आप इन दोनों ही फलों का सेवन एक साथ करते है और ज्यादा मात्रा में करने लगते हैं तो ऐसे में आपको गैस की समस्या, शुगर लेवल में बढ़ोतरी और पेट खराब होने जैसी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है.

Also Read: Weight Loss Tips: एक ही महीने में निकला हुआ पेट जाएगा अंदर, कम होगा 5 किलो तक वजन

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola