ePaper

Health Tips: खाली पेट कभी भी न खाएं ये चीजें, सेहत को होगा बड़ा नुकसान

Updated at : 10 Nov 2024 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
things you should avoid eating on an empty stomach

things you should avoid eating on an empty stomach

Health Tips: अगर आप अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते है तो ऐसे में आपको कभी भी खाली पेट इन चीजों का सेवन करना चाहिए.

विज्ञापन

Health Tips: अगर आप अपने सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं तो ऐसे में यह काफी जरुरी है कि आप अपने डायट का ख्याल जरूर रखें. एक हेल्दी डायट की मदद से आप एक सेहतमंद और लंबी लाइफ जी सकते हैं. वहीं, डायट में की गयी छोटी सी भी गलती आपके सेहत को भारी नुकसान पहुंचाने की काबिलियत रखती है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है चाहते हैं कि वे सेहतमंद रहें और एक अच्छी जिंदगी बिना किसी बीमारियों के जी सके. आज हम आपको खाने पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनका सेवन आपको खाली पेट कभी भी नहीं करना चाहिए. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दही

अगर आप खाली पेट दही का सेवन करते हैं तो अब आपको भूलकर भी ऐसा नहीं करना चाहिए. बता दें इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है जिससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है. जब आप खाली पेट दही का सेवन करते हैं तो ऐसे में आपके पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया मरने लगते हैं. कई बार ऐसा होने की वजह से आपको कब्ज जैसी समस्या भी हो सकती है.

Also Read: Weight Loss Tips: एक ही महीने में निकला हुआ पेट जाएगा अंदर, कम होगा 5 किलो तक वजन

Also Read: Chia Seeds : इन लोगों के लिए जहर होता है चिया सीड्स, कमजोर पाचन वाले कभी ना करें इस्तेमाल

कॉफी या फिर चाय

कई ऐसे लोग होते हैं जिन्हें सुबह उठकर खाली पेट चाय या फिर कॉफी पीने की आदत होती है. उन्हें ऐसा लगता है कि इनके सेवन से उन्हें एनर्जी मिलेगी और वे एक्टिव हो जाएंगे. ऐसे में अगर आप भी खाली पेट कॉफी या फिर चाय का सेवन करते हैं तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए. इन चीजों के सेवन से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है. केवल यहीं नहीं, रेगुलर बेसिस पर इसके सेवन से आपके दिमाग पर काफी बुरा असर पड़ सकता है.

खट्टे फल या फिर जूस

आपको कभी भी खाली पेट खट्टे फल जैसे कि संतरे, मोसंबी या फिर आंवला का सेवन नहीं करना चाहिए. खाली पेट इन चीजों के सेवन से आपका डाइजेशन बिगड़ सकता है. जब आप खाली पेट खट्टी चीजों को खाते हैं तो आपके पेट में एसिड बनना शुरू हो जाता है जिससे आपको पेट दर्द और खट्टी डकार की समस्या हो सकती है.

फ्राइड चीजें

आपको कभी भी खाली पेट फ्राइड चीजें नहीं खानी चाहिए. अगर आप खाली पेट फ्राइड चीजें खाते हैं तो ऐसे में आपका डाइजेस्टिव सिस्टम बिगड़ सकता है और इसके साथ ही पेट दर्द जैसी समस्याएं भी आपको हो सकती हैं.

Also Read: Health Tips: यूरिक एसिड लेवल्स को कम करने में मदद करते हैं ये चमत्कारी ड्रिंक्स, जरूर करें सेवन

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola