ePaper

Health Tips: सर्दियों में जरूर करें इन ड्रिंक्स का सेवन, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर और कंट्रोल में रहेगा कोलेस्ट्रॉल

Updated at : 17 Nov 2024 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
healthy winter drinks

healthy winter drinks

Health Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से सर्दियों के दिनों में भी आपका ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहेगा.

विज्ञापन

Health Tips: सर्दियों के दिनों में अक्सर ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल्स बढ़ने की समस्या काफी आम हो जाती है. अक्सर सर्दियों के इन दिनों में लोगों को कोलेस्ट्रॉल लेवल्स और ब्लड शुगर लेवल्स बढ़ने की चिंता सताती रहती है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी मददगार होने वाली है जिन्हें अक्सर सर्दियों के दिनों में बढ़े हुए ब्लड शुगर या फिर बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल की समस्या से जूझना पड़ता है. आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से सर्दियों के इन दिनों में भी आपका ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है. चलिए इन ड्रिंक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

जिंजर टी

सर्दियों के दिनों में जिंजर टी या फिर अदरक की चाय का सेवन करना बेहद ही फायेमंद माना जाता है. अदरक में जिंजरोल पाया जाता है जो आपके डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसके नियमित सेवन से आपका मेटाबोलिज्म भी बूस्ट होता है जिससे आपको अन्य बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है. अगर आपके ब्लड शुगर लेवल्स बढ़े हुए है तो ऐसे में भी आप इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं.

Also Read: Health Tips: हड्डियां अब नहीं होंगी कमजोर, कैल्शियम की कमी को दूर करेंगे ये ड्रिंक्स

Also Read: Health Tips: डायबिटीज के हो सकते हैं ये लक्षण, अगर दिखे तो हो जाएं सावधान

ग्रीन टी

अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें ग्रीन टी में आपको भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. ये आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल्स को कंट्रोल में रखने के साथ ही सूजन की समस्या से भी आपको राहत दिला सकते हैं. ग्रीन टी में आपको कैटेचिन भी पाया जाता है जिसकी वजह से आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल भी मैनेज्ड रहता है.

मेथी का पानी

ब्लड शुगर लेवल्स को बढ़ने से रोकने में मेथी के दानों का पानी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इसमें आपको भरपूर मात्रा में फाइबर मिल जाता है. इसके सेवन से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है. अगर आप इस ड्रिंक का सेवन करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको रात में मेथी के दानों को पानी में भिगोकर रख देना है और सुबह इसे पी लेना है.

दालचीनी की चाय

हमारे सेहत के लिए दालचीनी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इसमें कुछ कम्पाउंड्स पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को तो कंट्रोल में रखते ही हैं बल्कि इसके साथ ही शरीर में इन्सुलिन सेंसिटिविटी को बूस्ट करने में भी मदद करते हैं. दालचीनी की चाय के सेवन से आपका दिल भी हेल्दी रहता है.

Also Read: Health Tips: क्या होगा अगर आप एक साथ खा लें सेब और केला? पाएं चौंकाने वाला जवाब

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola