ePaper

Health Tips: ब्रेन की सूजन ले सकती है आपकी जान, जानिए शुरुआती संकेत 

Updated at : 26 May 2025 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
brain

image: freepik

Health Tips: शरीर की नसों का फूलना बेहद खतरनाक माना जाता है.ब्रेन की नसों में सूजन की वजह से मरीजों की जान भी जा सकती है.अगर इसे मेडिकल की भाषा में समझे तो इस सूजन को सेरेब्रल एडीमा कहते हैं. ऐसे में इसके लक्षणों को नजर अंदाज करना जानलेवा हो सकता है.आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे की कौन से होते है वो लक्षण.

विज्ञापन

Health Tips: आज के समय में कौन सी बीमारी कब किसे हो जाए इसके बारे में  कोई नहीं जनता है.इसके लिए जरूरी है कि हम अपने सेहत का खुद से भी ज्यादा ख्याल रखें.इसके लिए कई बार हमें अपने लाइफस्टाइल को भी बदलने की जरूरत पड़ती है.ऐसे में किसी भी शरीर की नसों का फूलना बेहद खतरनाक माना जाता है.ब्रेन की नसों में सूजन की वजह से मरीजों की जान भी जा सकती है.अगर इसे मेडिकल की भाषा में समझे तो  इस सूजन को सेरेब्रल एडीमा कहते हैं. ऐसे में इसके लक्षणों को नजर अंदाज करना जानलेवा हो सकता है.आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे की कौन से होते है वो लक्षण.

कौन से हैं वो लक्षण

  • अचानक से कभी-भी सिर में दर्द होना ब्रेन की नसों में सूजन के संकेत हो  सकते हैं.लगातार सिरदर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.ऐसा करने से ये हमारे जान के लिए खतरा साबित हो सकता है.इसलिए कब भी सिर में तेज दर्द हो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए.
  • दिमाग की नसों में अगर सूजन होता है तो अक्सर रात को नींद पूरी करने में परेशानी आती है.इसके कारण या तो कभी रात में नींद नहीं आएगी या फिर नींद टूट बीच में टूट जाएगी.जिसके कारण हमें काफी परेशानी होती है.

यह भी पढ़ें: Early Signs Of Heart Attack: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये संकेत, समय रहते पहचानना है जरूरी 

  • गर्दन में अकड़न या फिर दर्द भी ब्रेन की नसों में सूजन का संकेत देता है जिसे अनदेखा नहीं करना चाहिए.ऐसे लक्षण दिखने के तुरन बाद डॉक्टर को जाकर दिखाना चाहिए.
  • बार-बार बिना किसी परेशानी के भी अगर आपका रक्तचाप बढ़ रहा है तो ये  एक बेहद महत्वपूर्ण संकेत है ब्रेन की नसों में सूजन का, इसलिए इन सभी संकेतों को देखते हुए हमें डॉक्टर के पास जल्द से जल्द और जरूर जाना चाहिए.
  • कुछ भी खाना खाने के बाद तुरंत ही अगर आपको उलटी या मतली जैसे समस्या हो रही है तो ये आपके लिए संकेत है की आपके दिमाग में कोई परेशानी है, जो की सामान्य नहीं है. 
विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola