कोरोना अलर्ट: बाहर से घर आने के बाद सतर्कता बरतें और रहें सुरक्षित

Updated at : 14 Apr 2020 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना अलर्ट:  बाहर से घर आने के बाद सतर्कता बरतें और रहें सुरक्षित

कोरोना वायरस आज वैश्विक समस्या का रूप ले चुका है. भारत में भी इसका प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. अबतक देश भर में इसके हजारों मामले सामने आ चुके हैं. आंकड़ों से पता चलता है कि कोरोना वायरस भारत को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है. ऐसे में हर किसी के मन […]

विज्ञापन

कोरोना वायरस आज वैश्विक समस्या का रूप ले चुका है. भारत में भी इसका प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. अबतक देश भर में इसके हजारों मामले सामने आ चुके हैं. आंकड़ों से पता चलता है कि कोरोना वायरस भारत को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल उठता है कि खुद को या किसी अन्य को आखिर बाहर से घर के भीतर आने पर अपने को कैसे संक्रमण मुक्त (सैनिटाइजर) किया जाये. सरकार लोगों से बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की अपील कर रही है. हम सभी कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉक डाउन में रह रहे हैं. इससे बचाव के लिये जनसाधारण हर संभव परहेज अपना रहा है.

हालांकि बाहर से घर आने के बाद आप द्वारा की गयी छोटी सी चूक कोरोना के नजदीक ला सकती है. लिहाजा सावधानी बरतें ताकि आप सभी महफूज रह सकें. सीएस डॉक्टर प्रीतम कुमार मिश्रा का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए बाहर से आने के बाद खुद को और आने वाले सामान को भी संक्रमणमुक्त करें. घर आने के बाद साधारण एहतियाती उपाय करके खुद को और दूसरों को संक्रमण को आगे बढ़ने से रोका जा सकता है. बच्चों व बुजुर्गों के लिए तो यह वायरस है ही नुकसानदेह, जवानों को भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए.घर में प्रवेश करते समय रखें

इन बातों का ख्याल :

•डोरबेल, कूड़ादान, लिफ्ट के बटन, कार के दरवाजे, बगीचे के फूल, जूते-चप्पल, दरवाजे के हैंडल को जब भी छुएं तो फौरन हाथ धोएं. जरा भी कोताही न करें.

•घर में प्रवेश करने के बाद किसी भी वस्तु को छूने से बचें

•सर्वप्रथम अपने जूते या चप्पल निकालें उसके बाद अपने कपड़ों को निकाल कर अलग किसी ऐसे बॉक्स में रखें जिसको ना छुए. इसके अलावा जरूरत के अल्कोहल वाले सेनेटाइजर का प्रयोग करें.

•बाहर से घर आने पर हाथों को अच्छे से धोएं तथा अपने चेहरे या आंख को न छुएं.

•उसी बॉक्स में अपने जरूरी दस्तावेज़ व मोबाइल, पर्स ,वॉलेट, चाभी आदि डाल दें. •यदि आप अपने पालतू कुत्ते को बाहर टहलाने के बाद घर आयें हैं तो उसके पैरों को डिसइंफेक्ट करने के बाद ही उसका प्रवेश घर में करें. •

शरीर को साफ़ और सुरक्षित रखने के लिए साबुन से स्नान करें,यदि स्नान करना मुमकिन न हो तो शरीर के सभी अंगों को अच्छे से सैनीटाइज़ करें.

•संक्रमण से बचने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने फोन, पर्स, पेन, बैग, बेल्ट, चाबी, मोबाइल चार्जर, लैपटाप, चेन आदि को भी पूरी तरह सैनीटाइज़ करें.

•बाहर से लायी हुई किसी भी वस्तु की सतह को भी साफ़ करने के लिये ब्लीच सोल्यूशन का प्रयोग करें या उसे सैनिटाइजर से साफ करें. मगर ध्यान रहे कि सफाई करने वाले दो तरह के पदार्थों को मिलाने से बचें. हर पदार्थ एक तरह का रसायन हो सकती है.

•अपने हाथों के ग्लब्स और मास्क को सावधानीपूर्वक निकालें और हाथों को 40 सेकण्ड तक साबुन व पानी से धोएं या तो अल्कोहल वाले सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें.

•अगर आपको फ्लू या सर्दी-ज़ुकाम जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola