Barkatha Vidhan Sabha Result 2024: जेएमएम के जानकी प्रसाद यादव आगे, बीजेपी के अमित कुमार यादव पीछे

Barkatha-Vidhan-Sabha-Result-2024
Barkatha Chunav Result 2024: बरकठा झारखंड की सबसे ज्यादा कम अनुमान लगाई जाने वाली सीट है. यहां लोग जो उम्मीद लगाते हैं कई बार एकमद उलट हो जाता है. इस बार अमित कुमार यादव निर्दलीय नहीं जिस बीजेपी को हराए थे उसी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.
Barkatha Assembly Election Result 2024: बरकठा झारखंड की गजब की सीट है. यहां पिछली बार बीजेपी को एक निर्दलीय उम्मीदवार ने पटखनी दे दी थी. लेकिन राजनीति की बिसात देखिए. वही निर्दलीय इस बार बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में खड़े हैं. हम बात कर रहे हैं बरकठा के मौजूदा विधायक अमित कुमार की. उनके सामने ताल ठोक रहे हैं जेएमएम के जानकी प्रसाद यादव. यही नहीं ढेर सारे वोट कटवा प्रत्याशी भी मैदान में हैं.
बरकठा में कौन-कौन लड़ रहा है चुनाव
| प्रत्याशियों के नाम | पार्टी का नाम |
| अमित कुमार यादव | बीजेपी |
| जानकी प्रसाद यादव | जेएमएम |
| सरयू प्रसाद वर्मा | बीएसपी |
| उमेश कुमार यादव | आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) |
| कुमकुम देवी | लोकहित अधिकार पार्टी |
| महादेव राम | भाकपा |
| महेंद्र प्रसाद | जेएलकेएम |
| राज कुमार यादव | समाजवादी पार्टी |
| सुखदेव यादव | एनसीपी |
| अनिल रे | निर्दलीय |
| अनूप कुमार | निर्दलीय |
| चंद्रकांत पांडेय | निर्दलीय |
| निकिता कुमारी | निर्दलीय |
| बटेश्वर प्रसाद मेहता | निर्दलीय |
| राजकुमार पासवान | निर्दलीय |
| रामचंद्र प्रसाद | निर्दलीय |
| समशाद आलम | निर्दलीय |
| सुजीत कुमार | निर्दलीय |
| सुनील कुमार | निर्दलीय |
| सुरेंद्र प्रसाद मोदी | निर्दलीय |
2019 में निर्दलीय उम्मीदवार ने भाजपा को दे दी पटखनी
वर्ष 2019 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में बरकट्ठा निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का मुकाबला निर्दलीय उम्मीदवार से हुआ था. निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अमित कुमार के खिलाफ भाजपा से जानकी प्रसाद यादव को मैदान में उतारा था. अमित कुमार ने जानकी प्रसाद यादव को पराजित कर दिया. अमित कुमार को 72572 (34.29 प्रतिशत) वोट मिले, जबकि जानकी प्रसाद यादव को 47760 (22.57 प्रतिशत) वोट ही मिले. इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 338721 थी. इसमें 211610 यानी 62.48 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Janardan Pandey
जनार्दन पांडेय मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट हैं। डिजिटल जर्नलिज्म में स्पेशलाइजेशन। एक दशक से डिजिटल कंटेंट बिजनेस पर काम। हाईपरलोकल कंटेंट, सिनेमा और क्रिकेट से अधिक लगाव। प्रभात खबर समूह में डिजिटल हेड (RE-Digital) पद पर कार्यरत। 📩 संपर्क : janardan.pandey@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




