सांखे खास ब्रह्म स्थान परिसर भक्तिमय माहौल से हुआ सराबोर, विद्वान आचार्यों की टोली करा रही अनुष्ठान
Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 02 Jun 2026 5:31 PM
अनुष्ठान में शामिल श्रद्धालुओं की तस्वीर
Gopalganj News : धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल
Gopalganj News (प्रशांत पाठक) : प्रखंड के सांखे खास ब्रह्म स्थान परिसर स्थित हनुमान मंदिर का वार्षिक उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम से क्षेत्र में आस्था और उत्साह का केंद्र बना हुआ है. इस पावन अवसर पर अखंड रामायण पाठ की शुरुआत हो गई है. वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है और चारों तरफ एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है. इस अखंड रामायण पाठ में मुख्य यजमान की भूमिका प्रसिद्ध समाजसेवी रमेश यादव और उनकी पत्नी संगीता यादव निभा रहे हैं. इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने में क्षेत्र के विद्वान आचार्यों की टोली जुटी हुई है.
मंत्रोच्चार से गूंज उठा सांखे खास ब्रह्म स्थान परिसर
आचार्य रविंद्र पांडेय, शंभू मिश्रा, ढोढा बाबा, भूलन पांडेय और मंकेश्वर पांडेय के सस्वर मंत्रोच्चार ने पूरे वातावरण को आलौकिक बना दिया है. मंदिर कमेटी के अनुसार, इस अखंड रामायण पाठ और कीर्तन की पूर्णाहुति हवन एवं महाप्रसाद वितरण के साथ की जाएगी. वार्षिकोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस भव्य शाम में भोजपुरी जगत के कई दिग्गज और नामचीन कलाकारों का जमावड़ा होने होगा.कार्यक्रम के आयोजक रमेश यादव ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए कराया जा रहा है, जहां भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.
Also Read : गायघाट और उसरी खुर्द पंचायत भवन में अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










